फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET June 2024 (Rescheduled) exam postponed at this location: read more details

UGC NET Exam: तकनीकी गड़बड़ी के चलते 27 अगस्त की यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित, इस केंद्र के लिए लिया गया फैसला

Tue, 27 Aug 2024 02:18 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 27 Aug 2024 02:18 PM IST
सार

UGC NET 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने तकनीकी गड़बड़ियों के कारण 27 अगस्त 2024 को शंकर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, जयपुर में होने वाली यूजीसी नेट जून 2024 (पुनर्निर्धारित) परीक्षा रद्द कर दी है। 

विज्ञापन
UGC NET June 2024 (Rescheduled) exam postponed at this location: read more details
Exam Cancelled - फोटो : Freepik

विस्तार

UGC NET 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को आयोजित हुई यूजीसी नेट परीक्षा के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। राजस्थान में स्थित एक केंद्र पर तकनीकी गड़बड़ी के चलते यहां आयोजित आज की यूजीसी नेट परीक्षा को स्थगित करना पड़ा। एजेंसी ने नोटिस जारी कर बताया कि शंकर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, एसपी-41, रीको औद्योगिक क्षेत्र, कूकस, राष्ट्रीय राजमार्ग 11 सी, कूकस, जयपुर केंद्र पर आयोजित होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा को पुनर्निधारित किया गया है।

विज्ञापन


एजेंसी ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते शंकरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, एसपी-41, रीको इंडस्ट्रियल एरिया में प्रथम पाली की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन दोबारा किया जाएगा।
विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना में लिखा है, 'शंकरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, एसपी-41, रीको इंडस्ट्रियल एरिया, कुकस, नेशनल हाईवे 11 सी, कुकस, जयपुर, राजस्थान, भारत, 302028 में परीक्षा प्रक्रिया के दौरान तकनीकी गड़बड़ियों के कारण यूजीसी नेट जून 2024 (पुनर्निर्धारित) की 27.08.2024 (शिफ्ट - I) को सीबीटी मोड में निर्धारित परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने उपर्युक्त केंद्र को आवंटित सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा फिर से आयोजित करने का निर्णय लिया है। परीक्षा की तिथि, समय और स्थान की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।

UGC NET June 2024 (Rescheduled) exam postponed at this location: read more details
UGC NET Exam Cancelled - फोटो : ugcnet.nta.ac.in
एडमिट कार्ड ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड?
  • सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए की वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर जाएं।
  • अब एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक खोलें।
  • यहां अपना आवेदन संख्या, जन्म तिथि और प्रदर्शित सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • विवरण सबमिट करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • परीक्षा के दिन के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed