UGC NET JRF Results 2022: यूजीसी नेट दिसंबर सत्र का रिजल्ट जारी, यहां देखें कट ऑफ मार्क्स और पर्सेंटाइल
UGC NET JRF December 2022 Results Out: NTA ने यूजीसी नेट जेआरएफ (UGC NET JRF) दिसंबर 2022 सत्र के परिणाम की घोषणा कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET JRF December 2022 Results Out: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने गुरुवार, 13 अप्रैल, 2023 को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानी यूजीसी नेट जेआरएफ (UGC NET JRF) दिसंबर 2022 सत्र के परिणाम की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार अपने स्कोर ntaresults.nic.in और ugcnet.nta.nic.in पर देख सकते हैं। इन परिणामों की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।
UGC NET परीक्षा फरवरी-मार्च 2023 में हुई थी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से UGC NET JRF दिसंबर 2022 सत्र की परीक्षा फरवरी-मार्च 2023 में आयोजित किया गया था। 83 विषयों में कुल 8,34,537 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा पांच चरणों में संपन्न हुई थी। UGC NET का अगला संस्करण जून 2023 चक्र में आयोजित किया जाएगा। दिसंबर 2022 के परिणामों की घोषणा और स्कोर कार्ड जारी करने के साथ, NTA द्वारा अगली परीक्षा यानी जून 2023 सत्र के लिए जल्द ही अधिसूचना जारी किए जाने की उम्मीद है।
Direct Download Link: यूजीसी नेट दिसंबर 2022 विषय/श्रेणी के अनुसार कट ऑफ पर्सेंटाइल
UGC NET राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा
UGC NET एक राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा है जो भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'असिस्टेंट प्रोफेसरशिप' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर' के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करती है।
यह भी पढ़ें : UGC NET JRF December 2022 Results Out-23 जारी, ऐसे करें चेक
कमेंट
कमेंट X