UGC NET Dec 2022 Exam: यूजीसी नेट दिसंबर सत्र परीक्षा की शहर सूचना पर्ची जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UGC NET JRF Dec 2022 Exam City Info: आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in/wef पर से UGC NET Dec 2022 चरण- 1 की अपनी परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET JRF Dec 2022 Exam City Intimation Slip Out: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) नेट दिसंबर सत्र 2022 परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। यूजीसी नेट परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने के लिए अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in/wef पर से UGC NET Dec 2022 चरण- 1 की अपनी परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा शहर सूचना पर्ची और उसमें निहित निर्देशों का पालन करना होगा।
यह भी पढ़ें : Board Exam Tips: रट्टा न मारें बल्कि समझकर पढ़ें, मन से निकालें कठिन विषय का डर, आसान होगी हर परीक्षा की डगर
UGC NET JRF Dec 2022 Exam: महत्वपूर्ण विवरण
UGC NET JRF 2023 परीक्षा 10 मार्च, 2023 को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से UGC NET 2023 विषय और तिथि-वार कार्यक्रम (चरण I, 57 विषय) की जांच कर सकते हैं। UGC NET 2023 में कुल 57 विषयों की परीक्षा होगी जो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Exam Preparation Tips: कम समय में परीक्षा की अच्छी तैयारी के पांच अहम मंत्र, करिअर में जरूर मिलेगी सफलता
UGC NET JRF Exam City Intimation Slip: कैसे डाउनलोड करें?
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो, “एडवांस सिटी इंटिमेशन फॉर यूजीसी-नेट दिसंबर 2022”। -
अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें। -
आपकी परीक्षा शहर सूचना पर्ची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। -
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X