फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET JRF 2023 Registration to end on Jan 17 at ugcnet.nta.nic.in, exams from Feb 21 for Dec 2022 Session

UGC NET JRF: 21 फरवरी से होगी यूजीसी नेट जेआरफ परीक्षा, जानें कौन-कौन कब तक कर सकते हैं आवेदन?

Sat, 07 Jan 2023 09:25 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 07 Jan 2023 09:25 PM IST
सार

UGC NET JRF Dec 2022 Session Registration: यूजीसी नेट की आवेदन प्रक्रिया ugcnet.nta.nic.in पर जारी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को अंतिम समय की हड़बड़ी से बचते हुए जल्द से जल्द अपना आवेदन पंजीकरण सुनिश्चित कर लेना चाहिए।  

विज्ञापन
UGC NET JRF 2023 Registration to end on Jan 17 at ugcnet.nta.nic.in, exams from Feb 21 for Dec 2022 Session
UGC NET JRF Dec 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UGC NET JRF Dec 2022 Session Registration: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा का दिसंबर 2022 के सत्र की परीक्षाएं 21 फरवरी, 2023 से आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट की आवेदन प्रक्रिया ugcnet.nta.nic.in पर जारी है। आवेदन पंजीकरण लिंक 17 जनवरी, 2023 तक सक्रिय है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को अंतिम समय की हड़बड़ी से बचते हुए जल्द से जल्द अपना आवेदन पंजीकरण सुनिश्चित कर लेना चाहिए। 

विज्ञापन

UGC NET JRF : 10 मार्च तक चलेगी परीक्षा

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'सहायक प्रोफेसर' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर' के लिए भारतीय नागरिकों की योग्यता निर्धारित करने के लिए साल में दो बार यूजीसी नेट आयोजित करता है। परीक्षा के आयोजन का जिम्मा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए के पास है। यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के सत्र की परीक्षा 21 फरवरी, 2023 से शुरू होगी और 10 मार्च, 2023 को समाप्त होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

UGC NET Dec 2022 Session Exam: यहां जानें योग्यता मानदंड

सामान्य/अनारक्षित/सामान्य-ईडब्ल्यूएस में आने वाले उम्मीदवारों को मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 55 फीसदी अंक (राउंड ऑफ किए बिना) प्राप्त करना चाहिए। डिग्री यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों/संस्थानों से होनी चाहिए। नॉन क्रीमी लेयर / अनुसूचित जाति (एससी) / अनुसूचित जनजाति (एसटी) / विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) से संबंधित उम्मीदवारों को मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 50 फीसदी अंक (बिना राउंड ऑफ)  होना चाहिए।

 

विज्ञापन

UGC NET JRF 2023: आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवारों को यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना चाहिए।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर, उम्मीदवारों को यूजीसी नेट 2023 के लिए आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करना चाहिए।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    फिर उम्मीदवारों को खुद को पंजीकृत करने के लिए आवश्यक विवरण भरना होगा।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उन्हें आवेदन पत्र भरना चाहिए और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने चाहिए।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना चाहिए और सबमिट करने से पहले विवरण को क्रॉस-चेक करना चाहिए।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।
                                                                                                                                     
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    
                                                                                                                                     
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed