UGC NET December: यूजीसी नेट दिसंबर सत्र के आवेदन की आगे बढ़ी आखिरी डेट, अब इस तारीख तक भरें फॉर्म
UGC NET December Registration: यूजीसी नेट दिसंबर सत्र के आवेदन की आखिरी डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 28 अक्तूबर 2023 तक थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET December Registration: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) दिसंबर 2023 सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। उम्मीदवार अब परीक्षा और शुल्क का भुगतान 31 अक्तूबर रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
इससे पहले यूजीसी नेट दिसंबर सत्र के लिए आवेदन करने और शुल्क का भुगतान करने की आखिरी तारीख 28 अक्तूबर 2023 तक थी। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए 01 से 03 नवंबर 2023 तक समय मिलेगा। जबकि पहले आवेदन सुधार करने की तारीख 30 से 31 अक्तूबर 2023 तक थी।
UGC NET December 2023 आवेदन शुल्क
यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा के लिए सामान्य या अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,150 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। सामान्य ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल आवेदकों के लिए शुल्क 600 रुपये है। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर श्रेणियों के लिए परीक्षा शुल्क 325 रुपये है।
UGC NET परीक्षा तिथि
यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा 06 से 22 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X