फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET December 2023 final answer key out Know how to download at ugcnet.nta.ac.in

UGC NET Answer Key 2023: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 19 Jan 2024 06:50 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 19 Jan 2024 06:50 PM IST
सार

UGC NET December 2023: यूजीसी ने नेट दिसंबर 2023 सत्र की परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UGC NET December 2023 final answer key out Know how to download at ugcnet.nta.ac.in
यूजीसी नेट उत्तर कुंजी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UGC NET December 2023: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) दिसंबर 2023 परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी आज यानी 19 जनवरी 2024 को जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 की फाइनल उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

यूजीसी नेट दिसंबर 2023 की अंतरिम उत्तर कुंजी 03 जनवरी 2024 को जारी की गई थी और आपत्ति विंडो 05 जनवरी, 2024 को बंद कर दी गई थी। पुरातत्व विषय की उत्तर कुंजी 08 जनवरी को जारी की गई थी और आपत्ति विंडो 10 जनवरी, 2024 को बंद कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने 06 दिसंबर से 19 दिसंबर, 2023 तक यूजीसी नेट 2023 का आयोजन किया। यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा के लिए कुल 9,45,918 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। यूजीसी नेट दिसंबर 2023 का परिणाम 18 जनवरी, 2024 को घोषित किया जा चुका है। उम्मीदवार यूजीसी नेट दिसंबर 2023 रिजल्ट चेक करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि 09 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया है। जो उम्मीदवार यूजीसी नेट दिसंबर 2023 कट-ऑफ से ऊपर अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, वे सहायक प्रोफेसर या जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के पद के लिए पात्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed