फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET City Intimation Slip 2025 Releasing Today at ugcnet.nta.ac.in; Exam from 25 June, Link here

UGC NET 2025: यूजीसी नेट जून की सिटी स्लिप आज हो सकती है जारी, 25 जून से होगी परीक्षा

Sun, 15 Jun 2025 01:07 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 15 Jun 2025 01:07 PM IST
सार

UGC NET 2025 City Slip: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी आज, 15 जून को यूजीसी नेट परीक्षा की सिटी स्लिप जारी करने वाली है। परीक्षा का आयोजन 25 जून से किया जाना है। नोटिस के अनुसार, सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएगी।
 

विज्ञापन
UGC NET City Intimation Slip 2025 Releasing Today at ugcnet.nta.ac.in; Exam from 25 June, Link here
UGC NET Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UGC NET City Intimation Slip 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी 25 से 29 जून के बीच जून सत्र की विश्वविद्यालय अनुदान आयोग - राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा करेगी। लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे। इन उम्मीदवारों को सिटी स्लिप का इंतजार है, जोकि आज जारी होने वाली है। एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सिटी स्लिप आज जारी होने वाली है।

विज्ञापन

परीक्षा से 10 दिन पहले जारी होगी सिटी स्लिप

इस नोटिस में एनटीए ने कहा था कि सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी। इसके हिसाब से सिटी स्लिप आज जारी होने वाली है। हालांकि, सटीक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पूर्व में जारी नोटिस के अनुसार सिटी स्लिप आज या कल में जारी होने की उम्मीद है।

भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. के माध्यम से यूजीसी नेट परीक्षा की सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करके शहर की सूचना पर्ची प्राप्त कर सकेंगे।

सिटी स्लिप में आवंटित परीक्षा शहर के बारे में विवरण दिया जाएगा, ताकि उम्मीदवार आवश्यक यात्रा और ठहरने की व्यवस्था कर सकें। विशिष्ट परीक्षा स्थल और रिपोर्टिंग समय का उल्लेख एडमिट कार्ड में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

UGC NET 2025 Exam: 25 जून से होगी परीक्षा

जून सत्र की यूजीसी-नेट कंप्यूटर आधारित परीक्षा 25 जून से 29 जून के बीच प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 21 जून तक जारी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

UGC NET City Slip: परीक्षा शहर पर्ची कैसे डाउनलोड कर सकेंगे?

जारी होने के बाद यूजीसी-नेट 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप नीचे बताए चरणों का पालन करके डाउनलोड की जा सकेगी।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर, यूजीसी नेट परीक्षा शहर सूचना वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करने के लिए अपना आवेदन क्रमांक, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • परीक्षा शहर का विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए पर्ची को डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
  • परीक्षा केंद्र शहर के हिसाब से यात्रा की व्यवस्था अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed