{"_id":"66c06c2c6c7e05a1e10f1ad0","slug":"ugc-net-admit-card-out-at-ugcnet-nta-ac-in-read-all-details-2024-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UGC NET 2024: 21, 22 और 23 अगस्त को होने वाली यूजीसी-नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UGC NET 2024: 21, 22 और 23 अगस्त को होने वाली यूजीसी-नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
Sat, 17 Aug 2024 02:53 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:53 PM IST
सार
UGC NET Admit Card 2024: एनटीए ने 21, 22 और 23 अगस्त 2024 को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिटा कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
UGC NET Admit Card 2024
- फोटो : ugcnet.nta.ac.in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET Admit Card 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 21, 22 और 23 अगस्त 2024 को आयोजित होने वाली यूजीसी-नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.ac.in. के माध्यम से यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) 21 अगस्त 2024 से 04 सितंबर 2024 के बीच देश भर के विभिन्न शहरों में 83 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में यूजीसी - नेट जून 2024 आयोजित करेगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक है और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक है।
विज्ञापन
आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा के शहर और तारीख के बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया है।
यदि किसी उम्मीदवार को यूजीसी-नेट जून 2024 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई या एडमिट कार्ड में मौजूद विवरण में विसंगति का सामना करना पड़ता है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकता है।
विज्ञापन
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- 'UGC NET जून 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- UGC NET जून 2024 एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड पर दिए गए विवरण की पुष्टि करें।
- हॉल टिकट डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
कमेंट
कमेंट X