फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET Admit Card 2025 out for 28 June Exam at ugcnet.nta.ac.in; Direct link here to download

UGC NET Admit Card: 28 जून की यूजीसी नेट परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी; तुरंत करें डाउनलोड, ये रहा सीधा लिंक

Wed, 25 Jun 2025 10:13 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 25 Jun 2025 10:13 AM IST
सार

UGC NET 2025 Admit Card: एनटीए ने 28 जून को निर्धारित यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इससे पहले एजेंसी ने 25, 26 और 27 जून की परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जारी किए थे। यूजीसी नेट परीक्षा 25 से 29 जून तक आयोजित की जानी है।

विज्ञापन
UGC NET Admit Card 2025 out for 28 June Exam at ugcnet.nta.ac.in; Direct link here to download
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UGC NET Admit Card 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 28 जून को होने वाली परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा इस दिन निर्धारित है, वे अब अपना प्रवेश पत्र ugcnet.nta.ac.in आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


अभ्यर्थी अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद, उसमें उल्लिखित विवरण की ध्यानपूर्वक जांच करें। 
विज्ञापन


एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का पूरा नाम और पता, परीक्षा की तारीख, समय, शिफ्ट, उम्मीदवार की फोटो, सिग्नेचर और महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाते हैं। यदि एडमिट कार्ड पर उल्लिखित व्यक्तिगत विवरण में कोई त्रुटि है, तो उम्मीदवारों को तुरंत एनटीए हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए और एजेंसी को इसके बारे में सूचित करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UGC NET Exam Date 2025: 29 जून तक आयोजित की जाएगी परीक्षा

परीक्षा 25 से 29 जून तक आयोजित की जाएगी। एजेंसी ने 25 जून, 26 और 27 जून की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर चुकी है। 28 जून की परीक्षा का प्रवेश पत्र भी अब उपलब्ध हो चुका है। बाकी परीक्षा तिथियों के लिए एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।

UGC NET City Intimation Slip 2025: पहले ही जारी हो चुकी है शहर सूचना पर्जी

एजेंसी ने सभी परीक्षा दिवसों के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची पहले ही जारी कर दी थी। परीक्षा शहर की पर्ची उम्मीदवारों को यह बताने के लिए थी कि उनका परीक्षा केंद्र कहां स्थित होगा। एडमिट कार्ड पर उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र का नाम और पता मिलेगा।

परीक्षा के दिन, सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी और अन्य निर्धारित दस्तावेज साथ लाने होंगे। उन्हें एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा के दिन के निर्देशों का पालन करना होगा। 

UGC NET Admit Card Download Link: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर, UGC NET जून 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें
  • यहां अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
  • अब अपना प्रवेश पत्र देखें और डाउनलोड कर लें।
  • अंत में उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने जरूर रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed