फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET Admit Card 2024 Admit card out for 30 August exams, direct link here

UGC NET Exam: 30 अगस्त को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

Tue, 27 Aug 2024 11:44 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 27 Aug 2024 11:44 AM IST
सार

UGC NET Admit Card 2024: एनटीए ने 30 अगस्त को आयोजित होने वाली यूजीसी नेट परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UGC NET Admit Card 2024 Admit card out for 30 August exams, direct link here
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

UGC NET Admit Card 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 30 अगस्त तक की परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा या UGC NET के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं । जो लोग 27, 28, 29 और 30 अगस्त को परीक्षा में शामिल होंगे, वे अपने हॉल टिकट ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले एजेंसी ने 21, 22 और 23 अगस्त की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी किए थे।

विज्ञापन


26 अगस्त को होने वाली परीक्षा को जन्माष्टमी के त्यौहार के कारण 27 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। इस पुनर्निर्धारित परीक्षा और 28, 29 और 30 अगस्त की परीक्षाओं के लिए हॉल टिकट परीक्षा वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। 2, 3 और 4 सितंबर को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षाओं के लिए हॉल टिकट बाद में जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

इन दस्तावेजों को ले जाना बिल्कुल न भूलें
उम्मीदवारों को लॉग इन करने के बाद आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। एनटीए ने उन्हें एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ने के लिए कहा है। परीक्षा के दिन उन्हें एडमिट कार्ड (सभी पेज) की प्रिंटेड कॉपी और एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (मूल कॉपी) साथ लेकर आना होगा। एडमिट कार्ड पर अनुमत फोटो आईडी की सूची दी गई होगी।

एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?

  • सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए की वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर जाएं।
  • अब एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक खोलें।
  • यहां अपना आवेदन संख्या, जन्म तिथि और प्रदर्शित सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • विवरण सबमिट करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • परीक्षा के दिन के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आने पर क्या करें?
यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई कठिनाई हो रही है या प्रवेश पत्र में दिए गए विवरण में कोई त्रुटि है, तो वह राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) से 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल भेज सकता है।

यूजीसी नेट परीक्षा से संबंधित अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को नियमित रूप से एनटीए की वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in देखते रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed