{"_id":"62c3bb18a8c1185db63d874e","slug":"ugc-net-admit-card-2022-will-release-soon-at-ugcnet-nta-nic-in-sarkari-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UGC NET Admit Card: जल्द जारी होंगे यूजीसी नेट परीक्षा के प्रवेश पत्र, जानें कहां और कैसे डाउनलोड कर सकेंगे","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UGC NET Admit Card: जल्द जारी होंगे यूजीसी नेट परीक्षा के प्रवेश पत्र, जानें कहां और कैसे डाउनलोड कर सकेंगे
Tue, 05 Jul 2022 05:11 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 05 Jul 2022 05:11 PM IST
सार
UGC NET Admit Card: राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानी की UGC NET दिसंबर, 2021 और जून, 2022 सत्र का आयोजन 08, 09, 11 और 12 जुलाई तथा 12, 13 और 14 अगस्त 2022 को किया जाएगा।
विज्ञापन
UGC NET Admit Card 2022
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET Admit Card: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, 2022 के शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इस परीक्षा को आयोजित कराने वाली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए की ओर से परीक्षा का प्रवेश पत्र अब कभी भी जारी किया जा सकता है। जिन छात्रों ने इस बार दिसंबर, 2021 और जून, 2022 UGC NET परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने प्रवेश पत्र को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानते हैं प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया।
विज्ञापन
UGC NET Admit Card: कब होगी परीक्षा?
एनटीए की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानी की UGC NET दिसंबर, 2021 और जून, 2022 सत्र का आयोजन 08, 09, 11 और 12 जुलाई तथा 12, 13 और 14 अगस्त 2022 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर सीबीटी (Computer Based Test) मोड में आयोजित की जाएगी। बता दें कि प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि जैसी जानकारियों की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। बता दें कि ये जानकारियां उम्मीदवारों के आवेदन पत्र पर मौजूद है।

UGC NET 2022: प्रवेश पत्र पर पर मिलेगी ये जानकारियां
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार का रोल नंबर
- परीक्षा की तारीख और समय
- परीक्षा केंद्र का स्थान
- परीक्षा की अहम गाइडलाइंस
कैसे कर सकेंगे प्रवेश पत्र डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे-:
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे UGC NET Admit Card से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X