UGC NET Admit Card: एनटीए ने जारी किया 11 अक्तूबर की यूजीसी नेट परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे चेक करें
UGC NET Admit Card: परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार यह जान लें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिहाज से सबसे अहम दस्तावेज है। इसे लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अन्यथा प्रवेश नहीं मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA ने 11 अक्तूबर, 202 को आयोजित की जाने वाली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानी UGC NET 2022 परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं और इसे डाउनलोड करने का लिंक अब ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे अपने प्रवेश पत्र को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया को...
दो सत्रों में हो रही है परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा/UGC NET परीक्षा का आयोजन दो सत्रों के लिए किया जा रहा है। एक सत्र दिसंबर, 2021 का है और एक सत्र जून, 2022 का। इस सत्र को भी विभिन्न फेज में बांटा गया है। वर्तमान में फेज-4 के तहत परीक्षा हो रही है। परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया जा रहा है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर की योग्यता दी जाती है।
इन बातों का रखें ख्याल
परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार यह जान लें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिहाज से सबसे अहम दस्तावेज है। इसे लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अन्यथा प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुड़े कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार इनका पालन करना न भूलें।
कैसे चेक करें प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X