{"_id":"63f06b51a2d8603bf6089219","slug":"ugc-net-admit-card-2022-for-phase-i-released-download-at-ugcnet-nta-nic-in-2023-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UGC NET Admit Card 2022 Out: नेट परीक्षा के पहले फेज का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UGC NET Admit Card 2022 Out: नेट परीक्षा के पहले फेज का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Sat, 18 Feb 2023 11:53 AM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sat, 18 Feb 2023 11:53 AM IST
सार
UGC NET 2023 Admit Card: यूजीसी ने नेट परीक्षा के पहले चरण का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET 2023 Phase 1 Admit Card Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट परीक्षा 2022 के पहले चरण का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके पहले एनटीए ने 13 फरवरी को यूजीसी नेट दिसंबर 2022 पहले चरण की परीक्षा के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी की थी। यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय है। उम्मीदवारों को हॉल टिकट देखने के लिए अपना यूजीसी नेट आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। पहले चरण की यूजीसी नेट परीक्षा 2023 की तारीख 21 से 24 फरवरी 2023 तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे करें डाउनलोड
यूजीसी नेट के पहले चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।- सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X