UGC NET 2024: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन की कल अंतिम तिथि, तुरंत इस लिंक से करें पंजीकरण
UGC NET 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) कल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) कल 10 मई, 2024 को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- (ugcnet.nta.ac.in.) पर जाकर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि यूजीसी नेट 2024 आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 मई, 2024 है लेकिन, भुगतान विंडो 12 मई, 2024 तक खुली रहेगी। पंजीकरण विंडो बंद करने के बाद एनटीए आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए सुधार विंडो खोलेगा।
आवेदन सुधार विंडो 13 से 15 मई 2024 तक खोली जाएगी। उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा शहर की प्राथमिकताएं और स्कैन की गई तस्वीरों को संपादित कर सकेंगे।
UGC NET 2024: संशोधित परीक्षा तिथि
यूजीसी नेट 2024 परीक्षा अब 16 जून के बजाय 18 जून, 2024 को आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट और यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के टकराव के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। यूजीसी-नेट परीक्षा 83 विषयों के लिए ओएमआर (पेन और पेपर) प्रारूप में आयोजित की जाएगी।
UGC NET 2024: आवेदन शुल्क
यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने के इच्छुक उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1150 रुपये का भुगतान करना होगा, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) के उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या ट्रांसजेंडर के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 325 रुपये का भुगतान करना होगा।
पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- योग्यता डिग्री प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट आकार का समान फोटो
- हस्ताक्षर
- वैध फोटो आईडी
- श्रेणी प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
UGC NET 2024: आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट- (ugcnet.nta.nic.in.) पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध "यूजीसी नेट जून 2024 के लिए आवेदन" पर क्लिक करें।
- यूजीसी नेट पंजीकरण या लॉगिन के लिए एक नया टैब दिखाई देगा।
- अब अपनी आवश्यक जानकारी प्रदान करके नेट पंजीकरण फॉर्म भरें।
- पंजीकरण के बाद यूजीसी नेट आवेदन पत्र 2024 भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
- आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X