फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET 2024 Application Form Last Date Today to Apply Online at ugcnet.nta.nic.in Direct Link

UGC NET 2024: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आज बंद होगी आवेदन विंडो, यहां से तुरंत करें पंजीकरण

Sun, 19 May 2024 02:24 PM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Sun, 19 May 2024 02:24 PM IST
सार

UGC NET June 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) आज यूजीसी नेट जून 2024 के लिए पंजीकरण विंडो बंद करने वाला है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते है। 
 

विज्ञापन
UGC NET 2024 Application Form Last Date Today to Apply Online at ugcnet.nta.nic.in Direct Link
UGC NET 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

 
विज्ञापन

UGC NET 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) 2024 के लिए पंजीकरण विंडो आज बंद कर देगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ugcnet.nta.ac.in. के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। 

आपको बता दे कि यूजीसी नेट 2024 की परीक्षा 18 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा 83 विषयों के लिए ओएमआर (पेन और पेपर) प्रारूप में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रोफेसर, और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।

विज्ञापन

पंजीकरण विंडो बंद करने के बाद एनटीए उम्मीदवारों के लिए आवेदन सुधार विंडो खोलेगा। उम्मीदवार 21 मई से अपने यूजीसी नेट आवेदन पत्र 2024 को संपादित कर सकेंगे।

उम्मीदवार आवेदन सुधार विंडो के माध्यम सेअपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा शहर की प्राथमिकताएं और स्कैन की गई तस्वीरों में संपादन कर सकते हैं।

UGC NET 2024: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट- (ugcnet.nta.nic.in.) पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध "यूजीसी नेट जून 2024 के लिए आवेदन" पर क्लिक करें।
  • यूजीसी नेट पंजीकरण या लॉगिन के लिए एक नया टैब दिखाई देगा।
  • अब अपनी आवश्यक जानकारी प्रदान करके नेट पंजीकरण फॉर्म भरें।
  • पंजीकरण के बाद यूजीसी नेट आवेदन पत्र 2024 भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed