फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET 2021 Results Expected to be declared soon on ugcnet.nta.nic.in Steps to check score Sarkari Results

UGC NET 2021 Results: कल जारी हो सकते हैं यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 के रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

Mon, 14 Feb 2022 10:29 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 14 Feb 2022 10:29 AM IST
सार

UGC NET 2021 Results: यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 की परीक्षाओं के परिणाम मंगलवार, 15 फरवरी, 2022 को घोषित किए जाने की संभावना है। 

विज्ञापन
UGC NET 2021 Results Expected to be declared soon on ugcnet.nta.nic.in Steps to check score Sarkari Results
UGC NET JRF Results - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Sarkari Results UGC NET 2021 Result Expected: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) 2021 के परिणाम इस सप्ताह तक घोषित होने की संभावना है। यूजीसी नेट जेआरएफ के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदवार परिणाम जारी होने के बाद एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने स्कोर की जांच कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 की परीक्षाओं के परिणाम मंगलवार, 15 फरवरी, 2022 को घोषित किए जाने की संभावना है। 

विज्ञापन

प्रोफेसरशिप और जेआरएफ के लिए पात्रता परीक्षा

हालांकि, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी और यूजीसी की ओर से नेट परिणाम 2021 की रिलीज की तारीख पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। एक बार जारी होने के बाद, परिणाम आधिकारिक वेबसाइट यूजीसी नेट- ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से चेक किया जा सकता है। यूजीसी-नेट परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'असिस्टेंट प्रोफेसरशिप' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर' के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

UGC NET 81 विषयों के लिए हुई थी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट परीक्षा दिसंबर 2020 और जून 2021 में 20 नवंबर, 2021 से 05 दिसंबर, 2021 के बीच आयोजित की थी, दूसरा चरण 24 दिसंबर से 27 दिसंबर, 2021 तक था। यूजीसी का तीसरा चरण नेट 04 और 05 जनवरी, 2022 को 81 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड के माध्यम से आयोजित किया गया था।
 

विज्ञापन

UGC NET 2020-21 के रिजल्ट देखने के लिए ये हैं आसान चरण

  1. उम्मीदवार सबसे पहले एनटीए की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर 'यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद विंडो में आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें।
  4. अब आपको यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 के परिणाम में से अपने से संबंधित रिजल्ट का चुनाव करना होगा।
  5. इसके बाद आपका रिजल्ट कम स्कोर कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी रख लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed