फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET 2021: 5 September is the last day to apply for net 2021 exam

UGC NET 2021: आज आवेदन की अंतिम तिथि, अक्तूबर में होगी परीक्षा

Sun, 05 Sep 2021 12:16 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 05 Sep 2021 12:16 PM IST
सार

आज UGC NET 2021 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। अभ्यर्थी यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 सितंबर निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए नीचे पढ़िए...

विज्ञापन
UGC NET 2021: 5 September is the last day to apply for net 2021 exam
UGC NET JRF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा या UGC NET 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 5 सितंबर को समाप्त हो जाएगी। उम्मीदवार इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि परीक्षा शुल्क के लेन-देन की अंतिम तिथि 6 सितंबर, 2021 है। बता दें कि इस साल, यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 दोनों साइकिल के लिए आयोजित किया जाएगा। यूजीसी नेट 2021 की परीक्षा, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए द्वारा सीबीटी मोड पर आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन

दो स्लॉट में आयोजित की जाएगी परीक्षा

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि इस वर्ष, नेट 2021 की परीक्षा दो स्लॉट में आयोजित की जाएगी। छात्रों के अनुरोध के बाद यह निर्णय लिया गया है। छात्रों ने उल्लेख किया है कि 10 अक्टूबर को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा प्रमुख परीक्षाओं से टकरा रही है। इस प्रकार, छात्रों की चिंता को ध्यान में रखते हुए, एनटीए अक्टूबर के महीने में दो स्लॉट में यूजीसी नेट का आयोजन करेगा। इसके अलावा, परीक्षा के लिए आवेदन करते समय, उम्मीदवारों को ध्यान से जानकारी भरनी चाहिए। यह ध्यान देने की आवश्यकता है कि उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई कोई भी जानकारी एनटीए द्वारा किसी भी परिस्थिति में नहीं बदली जाती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना पढ़ लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं महत्वपूर्ण तिथियां

  • UGC NET 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि - 5 सितंबर, 2021
  • परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि - 6 सितंबर 2021
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र के विवरण में सुधार - 7 से 12 सितंबर, 2021
  • UGC NET 2021 परीक्षा - 6 और 8 अक्टूबर और 17 और 19 अक्टूबर, 2021
विज्ञापन

यूजीसी नेट 2021: कैसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • उस अधिसूचना पर क्लिक करें जिसमें 'एप्लीकेशन फॉर्म यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 चक्र' लिखा हो।
  • स्क्रीन पर एक नई विंडो दिखाई देगी। उम्मीदवारों को पहले अपनी मेल आईडी और पासवर्ड के साथ ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा, इसके बाद वे आवेदन पत्र भर सकते हैं।
  • उम्मीदवार भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म की एक प्रति अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed