{"_id":"5e8df3f78ebc3e6fd92a7a40","slug":"ugc-likely-to-extend-research-work-submission-period-by-six-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी विद्यार्थियों को शोध कार्य जमा करने के लिए छह महीने का अतिरिक्त वक्त दे सकता है यूजीसी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पीएचडी विद्यार्थियों को शोध कार्य जमा करने के लिए छह महीने का अतिरिक्त वक्त दे सकता है यूजीसी
Wed, 08 Apr 2020 09:54 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 08 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
ugc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग पीएचडी विद्यार्थियों के लिए शोध वर्क जमा करने की तारीख बढ़ा सकता है। बताया जा रहा है कि यूजीसी पीएचडी छात्रों को शोध कार्य जमा करने के लिए छह महीने का अतिरिक्त वक्त दे सकता है। पीएचडी छात्रों द्वारा शोध कार्य अप्रैल से लेकर मई तक में जमा कराया जाता है, लेकिन कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए चल रहे लॉकडाउन के चलते शोध कार्य जमा करने के लिए पीएचडी छात्रों को छह और महीने का अतिरिक्त समय दिया जा सकता है
विज्ञापन
इस संबंध में शोधकर्ताओं ने यूजीसी से गुहार लगाई है। शोधकर्ताओं का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से शोध कार्य पूरा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए कम से कम छह महीने का अतिरिक्त वक्त दिया जाए। सेंट्रल यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन फेडरेशन ने यूजीसी चेयरमैन डी पी सिंह से यह अनुरोध किया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-COVID-19: कोरोना के चलते चली गई नौकरी तो आईआईटी चलाएगा आपके लिए विशेष भर्ती अभियान
विज्ञापन
यूजीसी ने इस संबंध में सात सदस्यों की एक समिति का गठन भी किया है। गौरतलब है कि लॉकडाउन की वजह से उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। पुस्तकालय भी बंद हैं और ऐसे में पीएचडी छात्रों को शोध कार्य पूरा करने में दिक्कत हो रही है। अगर पीएचडी छात्रों के लिए शोध कार्य पूरा करने का वक्त बढ़ता है तो यह उनके लिए बड़ी राहत होगी। गौरतलब है कि इस वक्त देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है।
कमेंट
कमेंट X