{"_id":"5cf745efbdec220750609c85","slug":"ugc-issued-notice-for-students-and-advised-not-to-take-admission-in-this-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"UGC ने छात्रों के लिए निकाला नोटिस, इस कॉलेज में एडमिशन न लेने की दी सलाह","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UGC ने छात्रों के लिए निकाला नोटिस, इस कॉलेज में एडमिशन न लेने की दी सलाह
Wed, 05 Jun 2019 10:02 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Wed, 05 Jun 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने छात्रों से दिल्ली के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ प्लानिंग एंड मैनेजमेंट (आईआईपीएम) में किसी भी डिग्री प्रोग्राम में दाखिला न लेने की सलाह दी है। यूजीसी ने छात्रों के नाम पब्लिक नोटिस के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए कहा कि उक्त संस्थान मान्यता प्राप्त नहीं है। इसलिए आईआईपीएम दिल्ली में दाखिला न लें।
विज्ञापन
यूजीसी सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से छात्रों के नाम पब्लिक नोटिस जारी किया गया है। प्रो. जैन ने पब्लिक नोटिस में लिखा है कि कुतुब एंक्लेव स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ प्लानिंग एंड मैनेजमेंट (आईआईपीएम ) दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध नहीं है। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अधिनियम की धारा 22(3) में निर्दिष्ट डिग्री प्रदान करने का आईआईपीएम को कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
आयोग ने लिखा है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने आईआईपीएम दिल्ली को बीबीए, एमबीए, बीसीए स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर डिग्री प्रोग्राम करने के लिए अधिकृत नहीं किया है और न ही मान्यता प्रदान की है। दिल्ली हाईकोर्ट ने भी आईआईपीएम दिल्ली में किसी भी पाठ्ययक्रम के अंतर्गत डिग्री प्रदान करने पर रोक लगा रखी है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X