फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC Ishan Uday Scholarship 2025: Opportunity for 12th Pass Students to Get ₹8000 Monthly, Check Details

UGC Scholarship: 12वीं पास छात्रों के लिए हर महीने ₹8000 की स्कॉलरशिप पाने का सुनहरा मौका, जानें आवेदन डिटेल्स

Sun, 29 Jun 2025 11:28 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 29 Jun 2025 11:28 AM IST
सार

UGC Ishan Uday Scholarship 2025: पूर्वोत्तर राज्यों के 12वीं पास छात्रों को हर महीने 8000 रुपये की स्कॉलरशिप मिल सकती है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 है। इसके लिए छात्रों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा।

विज्ञापन
UGC Ishan Uday Scholarship 2025: Opportunity for 12th Pass Students to Get ₹8000 Monthly, Check Details
Scholarship, छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UGC Ishan Uday Scholarship 2025: अगर आपने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की है और आप पूर्वोत्तर भारत के निवासी हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने ईशान उदय स्कॉलरशिप 2025 (UGC Ishan Uday Scholarship 2025) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसके तहत पात्र छात्रों को हर महीने 8000 रुपये तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
विज्ञापन


आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) की आधिकारिक वेबसाइट scholarship.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है, जिसमें छात्रों को रजिस्ट्रेशन कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म भरना होता है।
विज्ञापन

 

स्कॉलरशिप पाने की शर्तें व पात्रता

अगर आप असम, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा या सिक्किम राज्य से हैं और आपने किसी मान्यता प्राप्त स्कूल (CBSE, CISCE, NIOS) से 12वीं पास की है, तो आप इस स्कॉलरशिप के लिए योग्य हैं।

पात्रता मानदंड

  • केवल पूर्वोत्तर राज्यों के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन करने वाले छात्र को रेगुलर और फुल-टाइम ग्रेजुएट कोर्स में पहले वर्ष में दाखिला लेना चाहिए।
  • डिस्टेंस/ओपन/प्राइवेट/पार्ट-टाइम कोर्स के छात्र इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
  • मैनेजमेंट कोटे से दाखिला लेने वाले छात्र भी अपात्र होंगे।
  • आवेदक के माता-पिता की वार्षिक आय ₹4.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास किसी पूर्वोत्तर राज्य का वैध निवास प्रमाणपत्र होना जरूरी है।
  • स्कॉलरशिप का रिन्युअल स्टूडेंट्स के अच्छे प्रदर्शन और अटेंडेंस पर निर्भर करेगा।

कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप?

इस योजना के तहत छात्रों को हर महीने ₹8000 की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह सहायता UG डिग्री कोर्स की पूरी अवधि तक मिलती है। इंटीग्रेटेड या ड्यूल डिग्री कोर्स करने वाले छात्रों को केवल अंडरग्रेजुएट हिस्से के लिए ही स्कॉलरशिप दी जाएगी।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://scholarship.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘New Registration’ पर क्लिक करें।
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड कर फॉर्म पूरा भरें।
  • फाइनल सबमिट करने से पहले जानकारी को ध्यान से जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed