{"_id":"653875d4ec4d6b27620ec195","slug":"ugc-instructions-to-use-digital-medium-for-fee-transactions-education-news-in-hindi-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Education: यूजीसी का निर्देश- फीस-लेनदेन के लिए डिजिटल माध्यम का करें प्रयोग, पढ़ें शिक्षा क्षेत्र की खबरें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Education: यूजीसी का निर्देश- फीस-लेनदेन के लिए डिजिटल माध्यम का करें प्रयोग, पढ़ें शिक्षा क्षेत्र की खबरें
Wed, 25 Oct 2023 07:26 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जलज मिश्रा
Updated Wed, 25 Oct 2023 07:26 AM IST
सार
यूजीसी की ओर से इस संबंध में राज्यों के शिक्षा सचिव और विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र लिखा गया है। इसमें लिखा है कि वह विश्वविद्यालयों और काॅलेजों में वित्तीय लेनदेन (भुगतान और रसीदें) के लिए डिजिटल भुगतान को अपनाएं।
विज्ञापन
ugc
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को फीस और वित्तीय लेनदेन के लिए डिजिटल माध्यम का प्रयोग करने का निर्देश दिया है। विश्वविद्यालयों को छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों समेत अन्य हितधारकों को डिजिटल भुगतान के लिए जागरूक भी करना होगा।
यूजीसी की ओर से इस संबंध में राज्यों के शिक्षा सचिव और विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र लिखा गया है। इसमें लिखा है कि वह विश्वविद्यालयों और काॅलेजों में वित्तीय लेनदेन (भुगतान और रसीदें) के लिए डिजिटल भुगतान को अपनाएं। कैंपस में जागरूकता कार्यक्रम चलाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग डिजिटल भुगतान से जुड़ सकें। इसके लिए वह अपने पार्टनर बैंक यानी विश्वविद्यालय और संस्थानों का सेवाओं के लिए जिन बैंकों के साथ करार है, उनके माध्यम से डिजिटल भुगतान की जागरूकता के लिए मदद ले सकते हैं।
स्वयं जुलाई सेमेस्टर परीक्षा के लिए 30 तक भरें ऑनलाइन आवेदन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने स्वयं प्लेटफार्म के माध्यम से करवाए जाने वाले ऑनलाइन पाठ्यक्रम की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 30 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदनपत्र भर सकते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा 30 नवंबर से आयोजित होगी। एजेंसी की सीनियर डायरेक्टर डाॅ. साधना पराशर की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। इसमें लिखा है कि जुलाई सेमेस्टर 2023 परीक्षा में 390 विषयों को शामिल किया गया है। इसके लिए उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 30 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदनपत्र भरना होगा, जबकि 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगे। परीक्षा 30 नवंबर, एक दिसंबर और दो दिसंबर को दो-दो शिफ्ट में परीक्षा होगी।

कमेंट
कमेंट X