फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC Chairman says CUET Scores Mandatory for Central Universities for Admission into UG Programmes

CUET July 2022: सीयूईटी का खाका तैयार, 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में मेरिट से होंगे यूजी दाखिले

Mon, 21 Mar 2022 11:16 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 21 Mar 2022 11:16 PM IST
सार

CUET Scores Mandatory for Central Universities for Admission: यूजीसी अध्यक्ष प्रो. जगदीश कुमार ने कहा, यूजी और पीजी में सीट अब संयुक्त प्रवेश परीक्षा की मेरिट से  निजी, डीम्ड और स्टेट यूनिवर्सिटी भी इस स्कोर से दाखिला दे सकती हैं।  

विज्ञापन
UGC Chairman says CUET Scores Mandatory for Central Universities for Admission into UG Programmes
UGC CUET 2022

विस्तार

UGC CUET: 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 से स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (CUET) 2022 के मेरिट स्कोर से मिलेंगे। जहां स्नातक पाठ्यक्रमों में सीयूईटी को इसी सत्र में अनिवार्य रूप से लागू किया जा रहा है। वहीं, स्नातकोत्तर प्रोग्राम में इस बार सीयूईटी के साथ-साथ विश्वविद्यालय अपनी प्रवेश परीक्षा से भी दाखिला दे सकते हैं, लेकिन अगले शैक्षणिक सत्र में अनिवार्य तौर पर सीयूईटी से ही दाखिले होंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन

अप्रैल में शुरू होगी सीयूईटी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष प्रो. एम जगदीश कुमार ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत इस सत्र से स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में अब सीयूईटी से दाखिले होंगे। सीयूईटी के आयोजन का जिम्मा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को सौंपा गया है। यूजीसी मंगलवार को इसे लेकर अधिसूचना जारी करेगी। इसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से इसी हफ्ते परीक्षा को लेकर सिलेबस, पैटर्न समेत अन्य जानकारियों और शेड्यूल को जारी किया जाएगा। 

 

जुलाई के पहले हफ्ते में होगी सीयूईटी

सीयूईटी 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित होगी। सीयूईटी के मेरिट स्कोर से निजी, डीम्ड और स्टेट यूनिवर्सिटी चाहें तो स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में भी दाखिला दे सकती हैं। अप्रैल के पहले हफ्ते में एनटीए स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले की सीयूईटी को लेकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की विंडो ओपन करेगा। जबकि जुलाई के पहले हफ्ते में देशभर के परीक्षा केंद्रों में सीयूईटी आयोजित होगी।

 

विज्ञापन

ऐसे समझिए सीयूईटी के बारे में 

  • यूजीसी मंगलवार को स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिला प्रक्रिया को लेकर सीयूईटी की अधिसूचना जारी करेगी।
  • इसके बाद एनटीए तीन से चार दिन में सीयूईटी को लेकर शेड्यूल जारी करेगा। 
  • एनटीए की ओर से शेड्यूल के साथ ही सिलेबस, परीक्षा पैटर्न आदि की जानकारी भी दी जाएगी। 
  • 45 सेंट्रल यूनिवर्सिटी के यूजी कोर्सेज में अनिवार्य रूप से सीयूईटी की मेरिट स्कोर से ही मिलेगी सीट। 
  • पीजी में इस वर्ष सीयूईटी से कुछ विश्वविद्यालयों में दाखिला। अगले वर्ष से सभी में अनिवार्य रूप से लागू।
  • अप्रैल के पहले हफ्ते में सीयूईटी को लेकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की विंडो ओपन होगी।
  • सीयूईटी का आयोजन जुलाई के पहले हफ्ते में होगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed