फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC bars varsities from printing Aadhaar number on degrees and provisional certificates

UGC: डिग्री और अनंतिम प्रमाणपत्रों पर प्रिंट न करें छात्रों का आधार नंबर, यूजीसी का विश्वविद्यालयों को निर्देश

Sat, 02 Sep 2023 01:04 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 02 Sep 2023 01:04 PM IST
सार

UGC: यूजीसी ने उच्च शिक्षा संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों की डिग्री पर पूरा आधार कार्ड नंबर प्रिंट न करें। आयोग ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों को यूआईडीएआई के नियमों और विनियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए।
 

विज्ञापन
UGC bars varsities from printing Aadhaar number on degrees and provisional certificates
degree

विस्तार

UGC On Aadhar Number Printing On Documents: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने एक अधिसूचना में उच्च शिक्षा संस्थानों (HEI) को निर्देश दिया कि वे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के नियमों और विनियमों का सख्ती से पालन करें। इसके अंतर्गत शिक्षण संस्थानों को यह निर्देश दिया गया है कि वो छात्रों की डिग्री पर पूरा आधार कार्ड नंबर प्रिंट न करें।

विज्ञापन


यूजीसी ने कहा कि मीडिया के एक वर्ग में छपी खबरों से यह जानकारी सामने आई है कि कुछ राज्य सरकारें विश्वविद्यालयों द्वारा जारी किए गए अनंतिम प्रमाणपत्रों और डिग्रियों पर विश्वविद्यालय के छात्रों के पूर्ण आधार नंबर की छपाई पर विचार कर रही हैं। यूजीसी ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थान भर्ती या प्रवेश के समय दस्तावेजों के सत्यापन में भी इसका उपयोग करने पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन


यूजीसी ने ऐसे संस्थानों का ध्यान आधार (सूचना साझा करना) विनियम, 2016 के विनियम 6 के उप-विनियम (3) की ओर दिलाया है। विनियम में प्रावधान है कि आधार कार्ड नंबर रखने वाली कोई भी संस्था इसे सार्वजनिक नहीं कर सकेगी। यूजीसी ने बताया कि आधार नंबर रखने वाली कोई भी इकाई किसी भी डेटाबेस या रिकॉर्ड को सार्वजनिक नहीं करेगी, जब तक कि नंबर को उचित माध्यम से संशोधित या ब्लैक आउट नहीं किया गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजीसी सचिव मनीष जोशी ने विश्वविद्यालयों को लिखे एक पत्र में कहा है, "नियमों के अनुसार, डिग्री और अनंतिम प्रमाणपत्रों पर आधार संख्या की छपाई की अनुमति नहीं है। उच्च शिक्षा संस्थानों को यूआईडीएआई के नियमों और विनियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed