CUET 2022: एनसीईआरटी के सिलेबस से आएगा सीयूईटी का पेपर, छह सब्जेक्ट चुनने का मिलेगा विकल्प
UGC Announced CUET for Admission in Central Universities: यूजीसी की ओर से आखिरकार सोमवार, 21 मार्च, 2022 को केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए सीयूसीईटी की तर्ज पर सीयूईटी यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट लागू करने की घोषणा कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूजीसी की ओर से आखिरकार सोमवार, 21 मार्च, 2022 को केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए सीयूसीईटी की तर्ज पर सीयूईटी (CUET) यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट लागू करने की घोषणा कर दी है। मीडिया से मुखातिब होते हुए यूजीसी (UGC) चेयरमैन प्रो एम जगदीश कुमार ने बताया कि 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में इसी सत्र से स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले सीयूईटी स्कोर के आधार पर होंगे। प्रो कुमार ने कहा कि चार वर्षीय स्नातक डिग्री प्रोग्राम के आधार पर सीयूईटी में 27 डोमेन रखे गए हैं। छात्रों को इन 27 में से कम से कम एक और अधिक से अधिक छह डोमेन यानी सब्जेक्ट की च्वॉइस रखने का विकल्प मिलेगा।
छात्र इन विषयों में से कर सकेंगे चुनाव
इसमें अकाउंटेंसी या कंप्यूटर अकाउंटेंसी, बायोलॉजी या बायोलॉजी स्टडीज या बायोटेक्नोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस या इंफोर्मेटिक्स प्रैक्टिस, इकोनॉमिक्स या बिजनेस इकोनॉमिक्स, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, एंटरप्रैन्योरशिप, जियोग्राफी, हिस्ट्री, होम साइंस, नॉलेज ट्रेडिशन- प्रैक्टिस इन इंडिया, लीगल स्ट्डीज, कॉमर्शियल आर्ट्स, मैथेमेटिक्स, फिजिकल एजुकेशन या एनसीसी, फिजिक्स, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, सोश्योलॉजी, टीचिंग एप्टीट्यूट, एग्रीकल्चर, मास मीडिया या मास कम्यूनिकेशन, एंथ्रोपोलॉजी, फाइन ऑर्ट या विजुअल ऑर्ट (स्कल्पचर या पेटिंग) परफॉर्मिंग ऑर्ट्स (डांस, कथक, भरतनाट्यम, कथ्कली, ओडिसी, ड्रामा, थिएटर, म्यूजिक जनरल, हिंदुस्तानी संगीत, पर्शियन-नॉन पर्शियन और संस्कृत आदि विषय उपलब्ध होंगे।
सीयूईटी परीक्षा का पैटर्न एनसीईआरटी सिलेबस पर आधारित रहेगा
उच्च शिक्षा नियामक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष प्रो कुमार ने बताया कि सीयूईटी का प्रश्न पत्र 12वीं कक्षा के एनसीईआरटी सिलेबस से तैयार होगा। इसमें तीन सेक्शन होंगे। सेक्शन एक दो हिस्सों में विभाजित होगा। सेक्शन-1ए यानी हिंदी, अंग्रेजी समेत 13 भारतीय भाषा पर आधारित पेपर होगा। यह सभी छात्रों के लिए अनिवार्य रहेगा।
जबकि सेक्शन-1बी फॉरेन लैंग्वेज या फिर लिटरेचर की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए ऑप्शनल रहेगा। यह उन छात्रों के लिए होगा, जोकि स्नातक की पढ़ाई यानी बीए फ्रेंच आदि में करना चाहते होंगे। इसमें फ्रेंच, स्पेनिश, जर्मन, नेपाली, पर्शियन, इटेलियन, अरेबिक, सिंधी, कश्मीरी, कोकंणी, डोगरी, मैथली, मणिपुरी, तिब्बतीयन, चाइनीज, रश्यिन, जापानी और बोड़ो भाषा होगी। छात्र इनमें से अपनी मनपसंद चुन सकते हैं।
वहीं, सेक्शन-बी अनिवार्य पेपर होगा। इसमें छात्र को अपने मनपसंद डोमेन में से कम से कम एक और अधिक से अधिक छह डोमेन यानी सब्जेक्ट चुनना होगा। इस पेपर में छात्रों को हिंदी, अंग्रेजी समेत 13 भारतीय भाषाओं में लिखने का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा पेपर डी यानी जनरल पेपर होगा। यह वोकेशनल, फाइन ऑर्ट आदि प्रोग्राम के छात्रों के लिए ऑप्शनल रहेगा। यह उन छात्रों के लिए होगा, जो ऊपर लिखे 27 डोमेन वाले सब्जेक्ट से अलग होगा और ऐसे छात्रों को उसी में स्नातक प्रोग्राम की पढ़ाई करनी होगी।
कमेंट
कमेंट X