फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC-AICTE letter to Celebrate of Birth Anniversary of Bhagwan Birsa Munda, as Janjatiya Gaurav Diwas

UGC-AICTE का पत्र : उच्च शिक्षा संस्थानों में मनाया जाए जनजातीय गौरव दिवस, गतिविधियों का करें आयोजन

Sat, 05 Nov 2022 09:26 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 05 Nov 2022 09:26 PM IST
सार

Janjatiya Gaurav Diwas on November 15th: देश के उच्च शिक्षा नियामक संस्थान विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की ओर से उच्च शिक्षा संस्थानों को 15 नवंबर का दिन जनजातीय गौरव दिवस के तौर पर मनाने के लिए सुझाव दिया गया है।

विज्ञापन
UGC-AICTE letter to Celebrate of Birth Anniversary of Bhagwan Birsa Munda, as Janjatiya Gaurav Diwas
भगवान बिरसा मुंडा - फोटो : Social Media

विस्तार

Janjatiya Gaurav Diwas: देश के उच्च शिक्षा नियामक संस्थान विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की ओर से उच्च शिक्षा संस्थानों को 15 नवंबर का दिन जनजातीय गौरव दिवस के तौर पर मनाने के लिए सुझाव दिया गया है। 

विज्ञापन

उच्च शिक्षा नियामकों की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जैसा कि आप जानते हैं, भारत सरकार ने हर साल 15 नवंबर यानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में घोषित किया है। इसी क्रम में 15 नवंबर, 2022 को उच्च शिक्षण संस्थानों में इस अवसर को मनाने के लिए, संस्थानों में निम्नलिखित गतिविधियों को करने पर विचार किया जा सकता है। 

विज्ञापन

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भगवान बिरसा मुंडा जैसे आदिवासी नेताओं की विरासत के साथ-साथ अन्य महान व्यक्तित्वों और जनजाति समुदायों के गुमनाम नायकों का प्रचार- प्रसार किया जाए।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इस अवसर पर और आजादी का अमृत महोत्सव (AKAM) में छात्रों के बीच 'स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी नायकों का योगदान' विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाती है, और छात्रों को उनके काम के लिए सम्मानित किया जाता है।

 

जोश और उत्साह के साथ मनाएं 'जनजातीय गौरव दिवस'

उच्च शिक्षा नियामक संस्थान विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने संयुक्त पत्र में कहा कि सभी विश्वविद्यालयों और उनके संबद्ध कॉलेजों / संस्थानों से अनुरोध है कि वे अपने फैकल्टी मेंबर, कर्मचारियों और छात्रों को उपरोक्त गतिविधियों को करने के लिए प्रोत्साहित करें और 15 नवंबर, 2022 को जोश और उत्साह के साथ 'जनजातीय गौरव दिवस' मनाएं। इस दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों को व्यापक पहुंच के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी बढ़ावा दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed