फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ug pg courses admission process seprate in DU know more details

DU में प्रवेश के लिए बड़ी खबर, UG-PG की आवेदन प्रक्रिया होगी अलग

Sat, 18 May 2019 02:55 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sat, 18 May 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
ug pg courses admission process seprate  in DU know more details
दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2019-20 में दाखिले के लिए शुरू होने वाली प्रक्रिया एक बार फिर आगे खिसक गई है। पहले ऐसी संभावना थी कि यूजी (अंडर ग्रेजुएट) पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) के लिए आवेदन प्रक्रिया एक साथ शुरू होगी। लेकिन अब यूजी-पीजी के लिए आवेदन प्रक्रिया अलग-अलग शुरू होगी। पीजी के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत पहले 21 मई या 22 मई को होने की संभावना है। जबकि यूजी के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 मई से शुरू हो सकती है। शुक्रवार को दाखिला समिति की बैठक में इस पर चर्चा हुई। बैठक में स्पोर्ट्स श्रेणी के अंतर्गत दाखिले के लिए हटाए जा रहे कुछ खेलों को लेकर भी चर्चा हुई। खेलों को हटाए जाने को लेकर हो रहे विरोध के चलते ही बैठक में इस पर विचार विमर्श किया गया है।
विज्ञापन


सरकार मुद्रा स्कीम के तहत दे रही है आर्थिक मदद, अब बालों से कमाएं लाखों रुपये    
विज्ञापन

डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो राजीव गुप्ता ने बताया कि यूजी व पीजी के लिए आवेदन प्रक्रिया अलग-अलग शुरू होगी। प्रशासन की तैयारी है कि पीजी के लिए आवेदन प्रक्रिया को 21 या 22 मई से शुरू कर दिया जाए। वहीं अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए आवेदन प्रक्रिया उसके एक दो दिन बाद शुरू हो। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यूजी के लिए आवेदन प्रक्रिया लोकसभा चुनाव के 23 मई को आने वाले नतीजों के बाद शुरू की जाएगी। संभवत: 24 मई को इसकी शुरुआत की जा सकती है। 

सरकार मुद्रा स्कीम के तहत दे रही है आर्थिक मदद, अब बालों से कमाएं लाखों रुपये    

दरअसल, प्रक्रिया शुरू करने के लिए अभी काफी तैयारी बाकी है। ऐसे में प्रक्रिया शुरू करने की संभावित तिथि को लगातार बढ़ाया जा रहा है। वहीं प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज के लिए प्रक्रिया मई के अंत में शुरू होने की संभावना है। माना जा रहा है कि प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज के लिए अभी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से बातचीत अंतिम दौर में हैं। वहीं ऑनलाइन प्रोसेस को लेकर भी कुछ बातें अटकी हुई हैं।  
सरकार मुद्रा स्कीम के तहत दे रही है आर्थिक मदद, अब बालों से कमाएं लाखों रुपये    
 
विज्ञापन

वहीं दाखिला प्रक्रिया से जुड़ी काफी बातों पर अब तक विचार नहीं किया जा सका है। ईसीए व स्पोर्ट्स के दाखिलों की गाइडलाइंस को लेकर भी कुछ बातें अटकी हुई हैं। आवेदन प्रक्रिया का शेड्यूल फाइनल होने के बाद ही दाखिला गाइडलाइंस की घोषणा की जाएगी। लगातार हो रही देरी पर कहा जा रहा है कि पहले जो भी तिथियां दी गई हैं वह संभावित थी, अब भी प्रशासन ने अगले सप्ताह के लिए जो तिथियां दी हैं वह भी संभावित ही हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार सीबीएसई ने भी समय से काफी पहले रिजल्ट जारी कर दिया है। बावजूद इसके, डीयू अब तक आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं कर सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed