UCEED Counselling 2025: बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए आज से आवेदन शुरू; 31 मार्च तक करें पंजीकरण
UCEED Counselling 2025: आईआईटी बॉम्बे ने 14 मार्च 2025 से यूसीड काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को बीडीएस कार्यक्रम में प्रवेश मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UCEED Counselling 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने 14 मार्च 2025 से अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (UCEED) काउंसलिंग 2025) प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस काउंसलिंग के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को देश के प्रतिष्ठित डिजाइन संस्थानों में यूजी डिजाइन पाठ्यक्रमों (B.Des) में प्रवेश मिलेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जाकर 31 मार्च 2025 तक काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आईआईटी और अन्य संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया
यूसीड परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के विभिन्न परिसरों में BDes (बैचलर ऑफ डिजाइन) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
यूसीड काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले प्रमुख संस्थानों में आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी इंदौर, आईआईटी रुड़की और आईआईआईटीडीएम जबलपुर शामिल हैं। यह काउंसलिंग उम्मीदवारों को उनके रैंक, प्राथमिकता और उपलब्ध सीटों के आधार पर संस्थानों में सीट प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है।
काउंसलिंग प्रक्रिया और शुल्क
यूसीड काउंसलिंग 2025 में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को 4000 की नॉन-रिफंडेबल काउंसलिंग फीस जमा करनी होगी। आईआईटी बॉम्बे ने इस वर्ष के लिए यूसीड सीट मैट्रिक्स 2025 जारी किया है, जिसमें बी.डी.एस प्रोग्राम के लिए कुल 245 सीटें उपलब्ध हैं। सीट आवंटन पूरी तरह से मेरिट लिस्ट और उम्मीदवार की प्राथमिकता पर आधारित होगा। सीटों का आवंटन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, और जो उम्मीदवार पहले राउंड में सीट प्राप्त नहीं कर पाते, वे अगले राउंड में शामिल हो सकते हैं।
सीट आवंटन और कट-ऑफ प्रक्रिया
आईआईटी बॉम्बे द्वारा यूसीड सीट आवंटन 2025 के लिए पांच अलग-अलग राउंड आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक राउंड के बाद परीक्षा अधिकारी कट-ऑफ सूची जारी करेंगे, जिससे यह तय होगा कि कौन से उम्मीदवार अगले चरण में सीटों के लिए पात्र होंगे।
उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (ईमेल और पासवर्ड) का उपयोग करके सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सीट आवंटन प्रक्रिया को पूरा करें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या न हो।
कमेंट
कमेंट X