फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UCEED, CEED 2024 IIT Bombay Revised Syllabus for Design Entrance Exam

UCEED-CEED 2024: आईआईटी बॉम्बे ने डिजाइन प्रवेश परीक्षा के पाठ्यक्रम में किया संशोधन, जानें क्या-क्या बदला?

Tue, 07 Mar 2023 12:10 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 07 Mar 2023 12:10 PM IST
सार

UCEED-CEED 2024: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे (IIT बॉम्बे) ने अंडर ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (UCEED) और कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (CEED) 2024 परीक्षाओं के सिलेबस को संशोधित किया है।

विज्ञापन
UCEED, CEED 2024 IIT Bombay Revised Syllabus for Design Entrance Exam
CEED, UCEED - फोटो : Canva.com

विस्तार

UCEED-CEED 2024 Syllabus Revised by IIT Bombay: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे (IIT बॉम्बे) ने अंडर ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (UCEED) और कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (CEED) 2024 परीक्षाओं के सिलेबस को संशोधित किया है। UCEED और CEED 2024 संशोधित पाठ्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट - uceed.iitb.ac.in और ceed.iitb.ac.in पर उपलब्ध कराए गए हैं।

विज्ञापन

IIT बॉम्बे की ओर से आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि UCEED और CEED 2023 के प्रश्न पत्रों को खुले, रचनात्मक और जिज्ञासु स्वभाव, गंभीर रूप से सोचने की क्षमता, समझने और संवाद करने की क्षमता और वैश्विक दृष्टिकोण के एक्सपोजर का आकलन करते हुए उम्मीदवारों का परीक्षण करने के लिए डिजाइन किया जाएगा। इसके तहत प्रश्न पत्र के दो भाग होंगे। 

विज्ञापन

 

CEED पाठ्यक्रम में एबिलिटी और क्रिएटिविटी पर जोर

CEED प्रश्न पत्र में विजुअलाइजेशन और स्थानिक तर्क, प्रायोगिक और वैज्ञानिक ज्ञान का उपयोग, अवलोकन और डिजाइन संवेदनशीलता, दिन-प्रतिदिन के जीवन में छिपे गुणों का पता लगाने की क्षमता और उनके बारे में गंभीर रूप से सोचने, पर्यावरण और समाज, विश्लेषणात्मक और विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। CEED के पेपर के पार्ट 2 में ड्राइंग एबिलिटी, क्रिएटिविटी, कम्युनिकेशन, प्रॉब्लम आइडेंटिफिकेशनमें तार्किक तर्क, भाषा, रचनात्मकता, कला और डिजाइन ज्ञान और कला, कलाकृति, उत्पाद, कलाकार, डिजाइनर, कला और डिजाइन इतिहास और प्रवृत्तियों और डिजाइन विधियों और प्रथाओं के बारे में जागरूकता के बारे में पूछा जाएगा। 

 

UCEED पाठ्यक्रम में डिजाइन सेंसेटिविटी पर फोकस

वहीं, UCEED पाठ्यक्रम के अनुसार, भाग ए में विजुअलाइजेशन और स्थानिक तर्क, प्रायोगक और वैज्ञानिक ज्ञान, अवलोकन और डिजाइन सेंसेटिविटी, पर्यावरण और समाज, विश्लेषणात्मक और तार्किक तर्क, भाषा और रचनात्मकता सहित विषयों से प्रश्न होंगे। जबकि  UCEED पार्ट बी में ड्राइंग एंड डिजाइन एप्टीट्यूड से संबंधित प्रश्न होंगे। UCEED, CEED 2024 संशोधित पाठ्यक्रम जारी करते हुए, IIT बॉम्बे ने कहा कि ऊपर दिए गए विषय संपूर्ण हैं और प्रश्नों की प्रकृति का संकेत देते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed