{"_id":"65eae411be450f9270018488","slug":"uceed-2024-result-uceed-exam-result-released-counseling-between-march-14-and-31-see-results-like-this-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UCEED 2024 Result: यूसीईईडी परीक्षा का रिजल्ट जारी, 14 से 31 मार्च के बीच काउंसलिंग; ऐसे देखें परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UCEED 2024 Result: यूसीईईडी परीक्षा का रिजल्ट जारी, 14 से 31 मार्च के बीच काउंसलिंग; ऐसे देखें परिणाम
Fri, 08 Mar 2024 03:42 PM IST
आदर्श शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Fri, 08 Mar 2024 03:42 PM IST
सार
यूसीईईडी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि यह स्कोर कार्ड केवल एक साल के लिए ही वैध होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूसीईईडी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 11 मार्च से सीईईडी और यूसीईईडी परीक्षा का स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। गौरतलब है कि यह स्कोर कार्ड केवल एक साल के लिए ही वैध होगा।
परीक्षा पास करने वाले छात्र ले पाएंगे दाखिला
यूसीईईडी 2024 की परीक्षा पास करने वाले छात्र आईआईटी और अन्य कॉलेजों में बीडीएस कोर्स में दाखिला ले पाएंगे। आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी रूड़की और आईआईआईटीडीएम जबलपुर में बीडीएस के कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का यूसीईईडी 2024 के लिए आवेदन करना आवश्यक होगा।
UCEED 2024: यूसीईईडी काउंसलिंग शुल्क
14 से 31 मार्च तक यूसीईईडी 2024 पास करने वाले छात्रों के लिए काउंसलिंग होगी। जो उम्मीदवार कट ऑफ मानदंडो को पूरा करेंगे उन्हें यूसीईईडी 2024 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसके लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन
यूसीईईडी ऐसे जारी करेंगा रैंक सूची
जो भी उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। रैंक सूची भाग-ए और भाग-बी में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। यदि दो या दो से अधिक उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त कुल अंक समान हैं, तो पार्ट-बी में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को उच्च रैंक दी जाएगी। यदि बराबरी कायम रहती है तो उच्च रैंक उस उम्मीदवार को दी जाएगी, जिसने भाग-ए के खंड 2 में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
UCEED Result 2024: ऐसे देखें रिजल्ट

- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जाएं।
- उसके बाद होमपेज पर 'UCEED 2024 रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें।
- 'लॉगिन' बटन पर क्लिक करें और पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- इसके बाद उम्मीदवार का रिजल्ट स्क्रिन पर दिखाई देगा।
कमेंट
कमेंट X