UBSE Result 2026: यूके बोर्ड की वेबसाइट क्रैश, अब अमर उजाला पर देखें अपना रिजल्ट; एक क्लिक में कर सकेंगे चेक
UBSE UK 10th 12th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा के नतीजे घोषित हो चुके हैं। करीब 2.16 लाख से अधिक विद्यार्थियों की मेहनत का फल अब उनके सामने है। बोर्ड की वेबसाइट काम नहीं कर रही है। विद्यार्थी अपना रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर ही चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
बिना रूकावट रिजल्ट देखने के लिए सीधा लिंक:
रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के विद्यार्थी यहां क्लिक करें...
रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के विद्यार्थी यहां क्लिक करें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UBSE Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के नतीजों की घोषणा कर दी है। राज्यभर के लाखों छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे, जोकि अब समाप्त हो चुका है। अगर आपको अपना रिजल्ट देखने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो परेशान न हों, क्योंकि आप अपनी ऑनलाइन मार्कशीट बिना किसी परेशानी के अमर उजाला पर देख सकते हैं। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
UK Board Result 2026 Direct Link: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट कैसे देखें?
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट विद्यार्थी अमर उजाला पर ही देख सकते हैं। बिना परेशानी रिजल्ट देखने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
- अब बोर्ड रिजल्ट्स वाले पेज पर जाएं, जिसका पता है: amarujala.com/results
- विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से उत्तराखंड बोर्ड चुनें।
- अब अपनी कक्षा चुनें और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- भविषय की जरूरतों के लिए परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर लें।
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं कितने विद्यार्थियों ने दी?
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में दो लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें हाईस्कूल में 112679 छात्र-छात्राओं में से 110573 संस्थागत और 2106 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। जबकि इंटरमीडिएट में 103442 परीक्षार्थियों में से 99345 संस्थागत और 4097 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं।
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं कब हुईं?
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं फरवरी में शुरू हुईं और मार्च में समाप्त हुईं। परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अब छात्र रिजल्ट की घोषणा भी कर दी गई है। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
- कक्षा 10 की परीक्षाएं: 23 फरवरी से 20 मार्च 2026
- कक्षा 12 की परीक्षाएं: 21 फरवरी से 20 मार्च 2026
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बनाए गए 1261 केंद्रों पर दो लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।
पिछले वर्ष कब आया था उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट?
पिछले साल रिजल्ट 19 अप्रैल सुबह 11 बजे घोषित किया गया था। कक्षा 10 में जतिन जोशी और कमल चौहान ने टॉप किया था, जबकि कक्षा 12 में अनुष्का राणा ने पहला स्थान हासिल किया। दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
मार्कशीट से जुड़ी जरूरी जानकारी
छात्र ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन ओरिजिनल मार्कशीट उन्हें कुछ दिनों बाद अपने-अपने स्कूलों से प्राप्त करनी होगी।
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
कमेंट
कमेंट X