UK Board Result 2024: खास है इस वर्ष यूके बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट; टूटने वालें हैं सभी रिकॉर्ड
UBSE 10th, 12th Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आज सुबह 11.30 बजे घोषित करेगा। रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स के नाम भी जारी किए जाएंगे। नतीजे घोषित करने के साथ ही इस वर्ष बोर्ड एक नया रिकॉर्ड भी कायम करेगा। छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना रिपोर्ट कार्ड देख सकेंगे।
10वीं का रिजल्ट जारी होने पर सबसे पहले देखने के लिए अभी यहां रजिस्टर करें।
12वीं का रिजल्ट जारी होने पर सबसे पहले देखने के लिए अभी यहां रजिस्टर करें।
विस्तार
UBSE UK Board Results 2024: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के 2 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। यूके बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम आज, यानी 30 अप्रैल को घोषित करने वाला है। सुबह 11.30 बजे नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। आज रिजल्ट जारी करने के साथ ही उत्तराखंड बोर्ड इस वर्ष एक नया रिकॉर्ड कायम करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट- results.amarujala.com के माध्यम से सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे। यहां पढ़ें उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी लाइव अपडेट
बनेगा नया रिकॉर्ड
इस बार उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट खास है, क्योंकि बोर्ड के इतिहास में रिजल्ट इस साल पहली बार एक माह पहले अप्रैल में घोषित किया जा रहा है। अन्य सालों में रिजल्ट मई के अंतिम सप्ताह में घोषित होता रहा है। इससे एक नया रिकॉर्ड बनने वाला है।
11.30 बजे जारी होगा रिजल्ट
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि परिषद सभागार में मंगलवार सुबह 11:30 बजे बोर्ड सभापति महावीर सिंह बिष्ट परीक्षाफल घोषित करेंगे। बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च को संपन्न हो गई थीं। बोर्ड परीक्षा में इस बार 210354 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। हाईस्कूल में संस्थागत श्रेणी के 1,13,893 और व्यक्तिगत के 2,486 विद्यार्थी जबकि इंटरमीडिएट में संस्थागत श्रेणी के 90,344 और व्यक्तिगत श्रेणी के 4,424 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
इस बार 32 परीक्षा केन्द्र नए बने
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हुईं और 16 मार्च को संपन्न हुईं। बोर्ड ने परीक्षा के लिए राज्य में 1228 केंद्र बनाए थे। इसमें 159 संवेदनशील व छह अति संवेदनशील केंद्र बनाए थे। इस बार 32 परीक्षा केंद्र नए बने हैं।
साढ़े तीन हजार शिक्षकों ने किया मूल्यांकन कार्य
प्रदेशभर में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 29 केंद्र बनाए गए थे। कॉपियों की जांच के लिए हाईस्कूल में 1516 परीक्षक, 159 उप प्रधान परीक्षक, 318 अंकेक्षकों और इंटरमीडिएट में 1203 परीक्षक, 126 उप प्रधान परीक्षक, 252 अंकेक्षकों की नियुक्ति की गई थी। साढ़े तीन हजार शिक्षकों ने 10 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया था। इसके बाद से ही बोर्ड स्तर पर परीक्षाफल तैयार किया जा रहा था।
रिजल्ट जारी होने पर ऐसे चेक करें
रिजल्ट जारी होने पर नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें-
- अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।
- यहां उत्तराखंड बोर्ड वाले खंड पर क्लिक करें।
- अब यूके बोर्ड 10वीं/12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- मांगे गए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- आगे की जरूरतों के लिए रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X