{"_id":"584c4c544f1c1be05944bae5","slug":"two-flights-cancelled-from-delhi-to-jolly-grant-due-to-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के चलते जौलीग्रांट आने वाली दो फ्लाइटें कैंसिल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कोहरे के चलते जौलीग्रांट आने वाली दो फ्लाइटें कैंसिल
ब्यूरो/ अमर उजाला, डोईवाला
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
जॉली ग्रांट एयरपोर्ट
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के चलते शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर दिल्ली से आने वाली दो फ्लाइटें कैंसिल करनी पड़ीं। कोहरे के कारण हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। तड़के से ही कोहरे ने डोईवाला क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया था। 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा जिससे जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह सर्द कोहरे के साथ शुरू हुई। तड़के से ही भयानक धुंध के साथ कोहरा छाया रहा। सुबह आठ से नौ बजे के बीच कोहरा पूरी तेजी पर रहा।
कोहरे के कारण सुबह स्कूल, ऑफिस अथवा अन्य कामों के लिए जाने वाले लोगों को दिक्कतों से रूबरू होना पड़ा। सड़कों पर वाहन धीमी रफ्तार से चलते नजर आए। देहरादून, हरिद्वार हाईवे पर कोहरे से वाहनों की लाइटें जली रही।
विज्ञापन
वहीं, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण जेट एयरवेज की सुबह सात और दस बजे वाली फ्लाइट को रद्द करना पड़ गया। सुबह 11.30 बजे के आसपास कोहरा छंटने के बाद सूर्य के दर्शन हुए और लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X