फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   two day international Symposium in GLA University in Mathura

जीएलए विवि में द्वि-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में जुटे कॉरर्पोरेट और शैक्षणिक दिग्गज

Thu, 21 Dec 2017 05:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Thu, 21 Dec 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
two day international Symposium in GLA University in Mathura
 प्रबन्धन का प्रसार सिर्फ किताबी ज्ञान के माध्यम से नहीं होता बल्कि उसके लिए छात्र-छात्राओं को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरुप खुद को सजग भी रहना पड़ता है और समाज में आ रहे परिवर्तनों के प्रति जानकारी रखनी पड़ती है। इसी संदर्भ में जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा (उ.प्र.) समय-समय पर विभिन्न विषय-वस्तुओं पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठियाँ, कार्यशालाएँ एवं अधिवेशन इत्यादि आयोजित करता रहता है। 
विज्ञापन

इसी श्रृंखला में 15 दिसबंर को विश्वविद्यालय मे प्रबन्धन की द्वि-दिवसीय संगोष्ठी “अ डायनामिक शिफ्ट ऑफ फोर जी-गुड गवर्नेंस एंड ग्लोबल ग्रोथ” का शुभारम्भ हुआ, जिसमें राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शिक्षाविदों व उद्योग जगत के जाने-माने प्रबन्धकों ने संगोष्ठी की शोभा बढ़ायी। यह संगोष्ठी यूएसए की कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित की जा रही है। 
विज्ञापन


संगोष्ठी का शुभारंभ भव्य तरीके से उपस्थित गणमान्यों द्वारा सरस्वती वंदना की सुमधुर तान के मध्य मां सरस्वती एवं प्रेरणास्रोत स्व. श्री गणेशी लाल अग्रवाल के चित्रपट पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। संगोष्ठी में भारत सरकार के केन्द्रीय सूचना आयोग में बतौर सूचना आयुक्त कार्यरत आइएएस अधिकारी विमल जुल्का ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. डी.एस. चैहान, प्रतिकुलपति एवं प्रबन्धन संस्थान के निदेषक प्रो. आनन्द मोहन अग्रवाल, निदेशकगण प्रो0 अनूप कुमार गुप्ता, प्रो0 प्रदीप मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक प्रो0 पी0एन0 माहेष्वरी, पॉलीटैक्निक के प्रधानाध्यापक डॉ. विकास कुमार शर्मा और डॉ. दिवाकर भारद्वाज, कुलसचिव श्री अशोक कुमार सिंह तथा विश्वविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्ष, कार्यक्रम संचालक, प्रोफेसरगण व शिक्षकों का विषाल जनसमूह के साथ ही साथ प्रतिभागियों के रूप में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और कंपनियों से पधारे शिक्षाविदों और अधिकारियों ने भी भव्य उद्घाटन समारोह में भागीदारी की। 

दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदन के पश्चात प्रतिकुलपति व प्रबन्धन संस्थान के निदेशक प्रो0 ए0एम0 अग्रवाल ने समस्त आगन्तुकों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम की सफलता उपस्थित समस्त बुद्धिजीवीगणों द्वारा संगोष्ठी के मूल तत्वों को राष्ट्र हित में सही समय पर उचित प्रकार से प्रयोग किये जाने से ही साबित होती है। प्रो. अग्रवाल ने कहा कि इस द्वि-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किये जाने वाले गुणवत्तापूर्ण शोध-पत्र निश्चित तौर पर प्रबन्धन शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि संगोष्ठी में पधारे बुद्धिजीवियों के विचारों के माध्यम से निश्चित ही विषय-वस्तु पर हमारी राय और सोच में परिपक्वता आएगी और मुश्किल सवालों के जबाव भी मिलेंगे। 

तत्पश्चात संगोष्ठी के सहसंयोजक एवं प्रबन्धन विभागाध्यक्ष (स्नातक) प्रो0 सोमेश धमीजा ने संगोष्ठी की विशय-वस्तु पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान परिदृश्य में यह विशय काफी तर्कसंगत है, जब बड़ी-बड़ी कम्पनियाँ और विष्व के तमाम देष आर्थिक मंदी की मार झेल रहे हैं। ऐसे में यह नितांत आवश्यक हो जाता है कि इनसे उबरने के कारगर उपाय ढूँढें जाएँ और उन पर कार्य किया जाये। 
प्रबंधन परास्नातक के विभागाध्यक्ष और संगोष्ठी सहसंयोजक प्रो. विकास त्रिपाठी ने उपस्थित अतिथियों का परिचय कराया और यह उम्मीद जतायी कि आने वाले दो दिनों में इनके माध्यम संगोष्ठी की विशय वस्तु पर तार्किक विचार विमर्श होगा। 

श्री जुल्का ने संगोष्ठी के विशय वस्तु पर प्रकाष डालते हुए बताया कि आज के वैश्वीकरण युग में यह बेहद आवश्यक है कि हम परिस्थितयों के अनुरूप खुद को ढालें और अपने ज्ञान और तजुर्वे को दूसरों के साथ ताजा करें। उन्होंने यह भी कहा कि एक विश्व शक्ति के रूप में उभरने के लिए भारत को आत्मनिर्भर बनना पड़ेगा। जिसके लिए हमें खुद की सहायता करनी होगी। उन्होंने अपने जीवनकाल के कुछ पहलुओं के माध्यम से छात्रों को प्रोत्साहित किया जिन्हें सभी ने मंत्रमुग्ध होकर सुना। उन्होंने कहा कि एक अच्छे विश्वविद्यालय की पहचान उसकी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा होती है जो उसके अच्छे शिक्षकों और विद्यार्थियों पर निर्भर करती है और इस मसले में जीएलए विश्वविद्यालय एक मिसाल है। 
सेन्टर फॉर ग्लोबल मैनेजमेंट कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी सेनवर्ना डिनो यूएसए को-डायरेक्टर और विशिष्ट अतिथि डॉ. विपिन गुप्ता ने गर्वेनेंस कॉस्ट की बात की। जिसको उन्होंने तीन टुकड़ों में बांटा और उसके माध्यम से मॉडल ऑफ नॉलेज पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने मथुरा कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संस्थानों जैसे अक्षय पात्र, वात्सल्य ग्राम के माध्यम से कुशल प्रशासन पर प्रकाश डाला। 

two day international Symposium in GLA University in Mathura
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दुर्ग सिंह चैहान ने धार्मिक ग्रंथों महाभारत और रामायण के माध्यम से कुषल प्रबंधन और विकास की विभिन्न संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने संगोष्ठी विषय वस्तु पर विचार रखते हुए यह विश्वास जताया कि आने वाले दो दिनों में इस विषय पर काफी चर्चा होगी जो कि छात्रों के लिए प्रेरणादायक बनकर उभरेगी।  
पोलारिस और इंडियन मोटरसाईकिल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और विशिष्ट अतिथि पंकज दुबे ने कहा कि इंसान खुद ही शक्ति का श्रोत है, जो हमारी सहमति के बिना न तो मिटाई जा सकती है और न कम की जा सकती है। उन्होंने इस विचार पर भी प्रकाश डाला कि यह नितांत आवष्यक है कि जो भी कार्य हम करें उसमें हम पूरी ऊर्जा लगायें।

होंडा मोटरसाईकिल स्कूटर संग बतौर कॉर्पोरेट अफेयर्स डायरेक्टर और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हरभजन सिंह ने गुरूमंत्र देते हुए कहा कि सफल होने के लिए कुछ चीजों की बेहद जरूरत होती है। जैसे कठोर परिश्रम, स्वनियंत्रण, आत्मविश्वास और कभी भी हार न मानने की प्रवृति। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि अगले कुछ सालों की मेहनत उन्हें जीवन में बहुत आगे ले जायेगी। 
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरिग्न टेड के अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के चेयरमैन और कीनोट स्पीकर प्रो. राकेश मोहन जोशी ने भारत के विभिन्न आयात-निर्यात से जुडे़ हुए दिलचस्प आंकड़े साझा करते हुए संगोष्ठी की विशय वस्तु को काफी तार्किक तरीके से पेश किया। उन्होंने लॉजिस्टिक्स जैसे विशय पर प्रकाष डालते हुए कहा कि विकास के लिए आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। 
एलजी इंडिया के भूतपूर्व सीओओ और कीनोट स्पीकर डॉ. यशो वी वर्मा ने इतिहास के विभिन्न उदाहरणों और भारत की उनमें भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समयानुसार परिवर्तन प्रकृति का नियम है और कॉर्पोरेट जगत में भी इसकी काफी प्रासंगिकता है। उन्होंने कई बड़ी कंपनियों के बारे में बताते हुए कहा कि वैश्वीकरण के इस दौर में परिवर्तन के अभाव में इनका पतन हो गया। जो कि यह साबित करता है कि बिना परिवर्तन के कुछ भी संभव नहीं है। 

यूनिवर्सिटी हल बिजनेस स्कूल यूके के एमिरेट्स प्रो. सीएस लालवानी ने संगोष्ठी के विशय वस्तु की प्रशंसा की और इस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विकास और वैश्वीकरण की प्रक्रिया को आपस में जोड़ा और उससे जुडे़ हुए कई उदाहरण दिए। साथ ही उन्होंने इस पर जोर दिया कि किस तरह आने वाले समय में हमें सजग रहते हुए आगे बढ़ना है। 
उद्घाटन समारोह के अंत में संगोष्ठी संयोजक प्रो. कन्हैया सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन के माध्यम से पधारे तमाम गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। 
इस द्वि-दिवसीय संगोष्ठी के प्रथम दिन के दो पैनल डिस्कशन और चार टेक्नीकल सेशन आयोजित किए गए, जिसमें स्टेयर लाइट पावर के ग्लोबल हैड-कॉर्पोरेट क्वालिटी एण्ड एचएसई विवेक सिंघल, सीका इंडिया प्रा.लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर अरजीत वासु, पैनल कॉर्डिनेटर के रूप में शामिल हुए। इसके साथ ही डॉ. गौरी मॉडविल, आई.आई.पीए की डॉ. नीतू जैन, डीईआई आगरा की डॉ. स्वामी प्रसाद सक्सेना, तेजपुर यूनिवर्सिटी के डॉ. देवव्रत दास ने टेक्नीकल सेशन के चेयरपर्सन्स की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed