फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   two day event of Inveraia completed program in invertis University

इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में दो दिवसीय कार्यक्रम “इन्वर्शिया 2018” का आगाज हुआ

Mon, 26 Feb 2018 04:00 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Feb 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
two day event of Inveraia completed program in invertis University
इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में दो दिवसीय कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी ने दो दिवसीय वार्षिक एवं सांस्कृतिक उत्सव "इन्वर्शिया 2018" का आयोजन शानदार और उत्साही तरीके से किया,  इस कार्यक्रम  के विषय का नाम था "युवाना-  जहां युवाओं को मोक्ष मिलता है "। इस  समारोह के मुख्य अतिथि श्री रवीन्द्र विक्रम सिंह थे। 
विज्ञापन


उन्होंने छात्रों को उनके व्यक्तित्वों को विकसित करने एवं एक उचित लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रोत्साहित करने कि उत्कृष्ट शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय के महापौर एवं इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ उमेश गौतम ने अपनी कृपालु उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम के लिए छात्रों को बढ़ावा दिया। 
विज्ञापन


आयोजन का शुरुवात अभिरूची सदस्यों के नृत्य प्रदर्शन के साथ किया गया था। समारोह के संयोजक डॉ रवि देवल ने सांस्कृतिक उत्सव “इन्वर्शिया” के बारे में समझाया और पिछले वर्षों में हुई विश्वविद्यालय की  उपलब्धियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह के पहले दिन अभिरूची क्लब ने कैप्शन लेखन, सिम्फनी (एकल और समूह), स्वैग (नृत्य), गली क्रिकेट, इलेक्ट्रो (ईडीएम बैटल), कार रश, आकृति (मंडल कला) जैसी विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया था। जिसमें छात्रों ने बहुत उत्साह और उत्तेजना के साथ भाग लिया और पुरस्कार जीते। पत्रकारिता और जन संचार के छात्रों ने रेडियो जॉकी का आयोजन किया जो संगीत और मनोरंजन के साथ सभी को जोड़ता है। 

इन्वर्शिया में, मुख्य प्रसंग मिस्टर एंड मिस इन्वर्शिया था , जहां 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।  इस आयोजन का विषय "कल्चरल वल्चर" था, जो भारतीय और पश्चिमी संस्कृति का मिश्रण था। मिस्टर एंड मिस इन्वर्शिया को तीन राउंड में शामिल किया गया था। पहले राउंड में  छात्र रैंप पर चलते एवं संक्षिप्त परिचय देते हैं।

 द्वितीय दौर में, जो कि प्रतिभा दौर था, प्रतिभागियों ने विभिन्न गीतों पर नृत्य और गायकी कौशल दिखाए। अंतिम राउंड सवाल-जवाब राउंड था, जहां प्रतिभागियों को सामान्य- ज्ञान आधारित और करंट अफेयर के बारे में सवाल पूछे गए सभी राउंड पूरा होने के बाद , फैसले लिया गया।

इन्वर्शिया का दूसरा दिन भी उत्साह और उमंग से भरा हुआ था। छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाई। इन्वर्शिया के मुख्य अतिथि बरेली के मेयर, विश्वविद्यालय के कुलपति, डॉ उमेश गौतम थे, जिन्होंने विद्यार्थियों को अपने उत्साहवर्धक शब्दों के साथ प्रेरित किया।

कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण “संगम” था - 'दी बैटल ऑफ़ दी बैंड ‘ और स्टार नाइट।  संगम बैंड वॉर है जहां विभिन्न बैंड उत्साह के साथ प्रदर्शन करते है जो संगीत और कल्पना की दुनिया में दर्शकों को संचालित करते है। 


समारोह के दूसरे दिन मुख्य आकर्षण दर्शन रावल थे। वह अपनी मोह लेने वाली आवाज से हर किसी के दिल में संगीत का जादू भर रहे थे। दर्शन रावल बरेली पहली बार आये थे और उन्होंने उसे अपने लिए एक महान अनुभव के रूप में साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed