TSPSC Paper Leak: पेपर लीक मामले राज्यपाल का सख्त आदेश, टीएसपीएससी सचिव से 48 घंटे में मांगी विस्तृत रिपोर्ट
Raj Bhavan Seeks detailed report in TSPSC Paper Leak Case: पेपर लीक मामले राज्यपाल का सख्त आदेश, टीएसपीएससी सचिव से 48 घंटे में मांगी विस्तृत रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
TSPSC Paper Leak Case Telangana Raj Bhavan Seeks Detailed Report : टीएसपीएससी पेपर लीक मामले (TSPSC Paper Leak Case) को लेकर तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने सख्ती रूख अपनाया है। राज्यपाल के निर्देश पर तेलंगाना राजभवन (Telangana Raj Bhavan) ने तेलंगाना लोक सेवा आयोग (TSPSC) के सचिव को पत्र लिख कर गहन जांच करने का आदेश दिया है और विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा है।
The letter also calls for corrective measures proposed to be taken to avoid recurrence of such incidents apart from initiating stringent action against the culprits.
— ANI (@ANI) March 14, 2023
The Governor’s office has also called for a detailed report within 48 hours.
राज्यपाल ने टीएसपीएससी सचिव से 48 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब की
तेलंगाना राजभवन की ओर से टीएसपीएससी सचिव को जारी पत्र में राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करने के अलावा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति से बचने के लिए प्रस्तावित सुधारात्मक उपायों को सख्ती से लागू करने के लिए भी निर्देशित किया है। राज भवन ने तेलंगाना लोक सेवा आयोग के सचिव से पेपर लीक मामले में 48 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब भी की है।
पेपर लीक में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया
इससे पहले हैदराबाद पुलिस ने सोमवार को तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) के दो कर्मियों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ये कथित रूप से TSPSC के सहायक अभियंता (सिविल) भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र को लीक करने में शामिल थे। पुलिस ने उनके कब्जे से चार हार्ड ड्राइव, तीन लैपटॉप और आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
डीसीपी दक्षिण-पश्चिम किरण खरे ने बताया कि उन्होंने प्रश्न पत्र को कंप्यूटर से एक पेन-ड्राइव में स्थानांतरित कर दिया और बाद में इसे रेणुका और उनके पति ढाक्या को सौंप दिया, जिन्होंने उन्हें दो मार्च को शुरू में पांच लाख रुपये और छह मार्च को पांच लाख रुपये का भुगतान किया था।
कमेंट
कमेंट X