फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   TS PGECET 2023 Application Registration begins at pgecet.tsche.ac.in Apply Soon

TS PGECET 2023: टीएस पीजी इंजीनियरिंग सामान्य प्रवेश परीक्षा की रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

Sat, 04 Mar 2023 05:55 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 04 Mar 2023 05:55 PM IST
सार

TS PGECET 2023: टीएस पीजी इंजीनियरिंग सामान्य प्रवेश परीक्षा की रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

विज्ञापन
TS PGECET 2023 Application Registration begins at pgecet.tsche.ac.in Apply Soon
TS PGECET 2023 Application Registration - फोटो : संवाद - फाइल फोटो

विस्तार

TS PGECET 2023 Application Registration begins: हैदराबाद स्थित जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी ने तेलंगाना स्टेट पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS PGECET 2023) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट pgecet.tsche.ac.in पर 30 अप्रैल, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 के लिए  TS PGECET 2023 का आयोजन तेलंगाना राज्य के विश्वविद्यालयों, संबद्ध इंजीनियरिंग, फार्मेसी और आर्किटेक्चर कॉलेजों में एमई /एम टेक / एम फार्मा / एम आर्क / स्नातक स्तर डी फार्मा  (पीबी) के पूर्णकालिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाएगा। 
विज्ञापन

TS PGECET 2023 आवेदन सुधार विंडो

तेलंगाना स्टेट पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS PGECET 2023) के लिए आवेदक उम्मीदवार दो मई से चार मई, 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। वहीं, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 29 मई से एक जून, 2023 तक आयोजित की जानी है। इसके लिए आवेदक उम्मीदवार अपने हॉल टिकट 21 मई से डाउनलोड कर सकेंगे।  
 

TS PGECET 2023 पंजीकरण शुल्क

अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1100 रुपये प्रति परीक्षा शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है, जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए प्रति परीक्षा 600 रुपये लागू है। उम्मीदवार यदि एक से अधिक परीक्षाओं में शामिल होना चाहता है, तो उसके अनुसार अलग से पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।

 

विज्ञापन

TS PGECET 2023 के लिए आवेदन करने की आसान प्रक्रिया

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgecet.tsche.ac.in पर जाएं।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 2: होम पेज पर TS PGECET 2023 के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करें। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 3: आवेदन शुल्क भुगतान' पर क्लिक करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 4: विवरण भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 5: आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 6: विवरण भरें और पूर्वावलोकन करने के बाद सबमिट कर दें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड और प्रिंट आउट कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed