TS PECET 2024: टीएस पीईसीईटी 2024 पंजीकरण की बढ़ी समय सीमा, कब तक कर सकते है आवेदन, यहां पढ़ें
TS PECET 2024: तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (TSCHE) ने तेलंगाना स्टेट फिजिकल एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS PECET) 2024 के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी है। कब तक कर सकते है आवेदन, यहां पढ़ें।
विस्तार
TS PECET 2024: तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (TSCHE) ने तेलंगाना स्टेट फिजिकल एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS PECET) 2024 के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट- pecet.tsche.ac.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
आपको बता दे की बिना विलंब शुल्क के TS PECET 2024 पंजीकरण की समय सीमा अब 25 मई है। पहले यह समय सीमा 15 मई निर्धारित की गई थी। इस परीक्षा को तेलंगाना में विश्वविद्यालयों और संबद्ध कॉलेजों द्वारा प्रस्तावित बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (बीपीईडी) और डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन (डीपीईडी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाएगा।
शेड्यूल के मुताबिक, फिजिकल और स्किल टेस्ट 10 जून से 13 जून तक चार दिनों के लिए 57 यूनिवर्सिटी, करीमनगर में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए टीएस पीईसीईटी 2024 हॉल टिकट 5 जून से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर किए जाएंगे।
TS PECET 2024: आवेदन शुल्क
इस परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार भरना होगा। अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को 500 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के लिए 900 रुपये का भुगतान करना होगा।
TS PECET 2024: आयु-सीमा
बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (बीपीएड) के लिए आवेदन जमा करने के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 19 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, शारीरिक शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएड) के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 16 वर्ष होनी चाहिए।
TS PECET 2024: शैक्षणिक योग्यता
बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (बीपीएड) के लिए उम्मीदवारों को तेलंगाना राज्य के किसी भी विश्वविद्यालय या समकक्ष मान्यता प्राप्त किसी अन्य विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त तीन साल की डिग्री परीक्षा में शामिल होना चाहिए या उत्तीर्ण होना चाहिए।
शारीरिक शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएड) के लिए उम्मीदवारों को तेलंगाना सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इंटरमीडिएट या समकक्ष पाठ्यक्रम में शामिल होना चाहिए या उत्तीर्ण होना चाहिए।
TS PECET 2024: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pecet.tsche.ac.in पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर उपलब्ध टीएस पीईसीईटी 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण विवरण दर्ज करने के बाद लॉगिन करें।
- एक बार हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए फोर्म की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X