फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   TS ICET counselling round 1 registration dates 2023 announced Apply at tsicet.nic.in

TS ICET Counselling 2023: एमबीए कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की तारीखें घोषित, ऐसे करें आवेदन

Fri, 14 Jul 2023 05:52 PM IST
सौरभ पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 14 Jul 2023 05:52 PM IST
सार

TS ICET Counselling 2023: टीएस आईसीईटी काउंसलिंग 2023 की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
TS ICET counselling round 1 registration dates 2023 announced Apply at tsicet.nic.in
Counselling - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

TS ICET Counselling 2023 Round 1: तेलंगाना राज्य उच्च शिक्षा परिषद (TSCHE) ने राज्य के कॉलेजों में एमबीए कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS ICET) काउंसलिंग 2023 की तारीखों की घोषणा कर दी है। शेड्यूल के अनुसार, काउंसलिंग के पहले दौर के लिए पंजीकरण शुक्रवार 14 अगस्त 2023 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार टीएस आईसीईटी 2023 काउंसलिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट ticet.nic.in पर आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

टीएस आईसीईटी काउंसलिंग 2023 के पहले चरण की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2023 है। दस्तावेजों के सत्यापन के लिए स्लॉट बुकिंग 16 से 19 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार 16 से 21 अगस्त तक कॉलेजों के विकल्प भर सकेंगे। टीएस आईसीईटी काउंसलिंग 2023 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 25 अगस्त को घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

TS ICET क्या है?

तेलंगाना राज्य इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (टीएस आईसीईटी) एमसीए और एमबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। यह एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है जो TSCHE, हैदराबाद की ओर से काकतीय विश्वविद्यालय, वारंगल द्वारा आयोजित की जाती है। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवार राज्य विश्वविद्यालयों या कॉलेजों में शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन

TS ICET ऐसे करें पंजीकरण

  • सबसे पहले टीएस आईसीईटी काउंसलिंग की आधिकारिक वेबसाइट tsicet.nic.in पर जाएं।

  • होम पेज पर रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

  • पंजीकरण फॉर्म भरें और काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करें।

  • दस्तावेज सत्यापन के लिए स्लॉट बुक करें।

  • आवेदन पत्र जमा करें और पुष्टिकरण पेज का स्क्रीनशॉट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed