{"_id":"610cfead6be6f014c407e5db","slug":"ts-ecet-answer-key-2021-released-raise-objections-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट: उत्तर कुंजी जारी, 8 अगस्त तक दर्ज करें आपत्ति","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट: उत्तर कुंजी जारी, 8 अगस्त तक दर्ज करें आपत्ति
Fri, 06 Aug 2021 03:00 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 06 Aug 2021 03:00 PM IST
सार
तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-2021 की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी हो गई है। प्रारंभिक आंसर की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-2021 की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी हो गई है। प्रारंभिक आंसर की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने टीएस ईसीईटी-2021 परीक्षा दी थी, वे प्रारंभिक उत्तर कुंजी के प्रश्नों के उत्तर पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थी 8 अगस्त 4 बजे तक ecet.tsche.ac.in के जरिए आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सीजीएसओएस 10वीं परीक्षा 2021: बोर्ड ने 12 बजे जारी किया परिणाम, ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं रिजल्ट
विज्ञापन
ऐसे डाउनलोड करें टीएस ईसीईटी 2021 उत्तर कुंजी
-सबसे पहले तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की वेबसाइट ecet.tsche.ac.in है।
-यहां होम पेज पर आपको उत्तर कुंजी का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपकी उत्तर कुंजी खुल जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-दिल्ली विश्वविद्यालय: यूजी कोर्स के लिए प्रवेश पोर्टल पर 1.10 लाख छात्रों का रजिस्ट्रेशन, 31 अगस्त तक
विज्ञापन
आपको बता दें कि उम्मीदवार किसी भी प्रश्न पर आपत्ति उठा सकता है। लेकिन इसके लिए उसे वैध प्रमाण चाहिए और आपत्ति सिर्फ एक बार ही उठा सकते हैं। अगर अभ्यर्थियों की तरफ से कोई आपत्ति बेवजह उठाई गई है, तो उसे खारिज कर दिया जाएगा।
डायरेक्ट लिंक
कमेंट
कमेंट X