फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Tripura reschedules board exams postponed due to lockdown

त्रिपुरा में लॉकडाउन की वजह से स्थगित हुई बारहवीं की परीक्षाएं अब इस तारीख को होंगी आयोजित

Fri, 22 May 2020 01:16 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 22 May 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
Tripura reschedules board exams postponed due to lockdown
त्रिपुरा बोर्ड परीक्षा

त्रिपुरा सरकार ने कोविड-19 से रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन के मद्देनजर त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) द्वारा स्थगित की गई मध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं के संशोधित तारीख की घोषणा कर दी है। ये परीक्षाएं अब जून में होंगी। सूबे के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने कहा कि ज्यादातर परीक्षाएं लॉकडाउन से पहले ही पूरी हो गईं थी, कुछ पेपरों के लिए परीक्षाएं होना अभी बाकी है। ये परीक्षाएं अगले महीने होंगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बची हुई परीक्षाएं 5 जून से आयोजित करने का फैसला लिया गया है। ये सभी परीक्षाएं दोपहर 12 बजे से शुरू होंगी और 3:15 बजे तक जारी रहेंगी। इस साल त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी परीक्षाओं के लिए 13,908 लड़कों और 13,234 लड़कियों सहित 27,142 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि परीक्षा शुरू होने से पहले सभी परीक्षा केंद्रों को साफ किया जाएगा और परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरा पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के लिए  58 परीक्षा केंद्रों के 82 स्थानों पर परीक्षाओं का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि जो परीक्षा केंद्र रेड जोन में आएगा उसे वहां से स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दसवीं और बारहवीं कक्षा के जो भी परीक्षाएं बची हुई हैं वो 5 जून से आयोजित होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed