{"_id":"60e414728ebc3ef626025036","slug":"tripura-classes-10-and-12-evaluation-criteria-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा: 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी, ऐसे बनेगा रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
त्रिपुरा: 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी, ऐसे बनेगा रिजल्ट
Tue, 06 Jul 2021 02:17 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 06 Jul 2021 02:17 PM IST
सार
- त्रिपुरा शिक्षा विभाग ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी कर दिया है। छात्रों का मूल्यांकन उनकी प्री-बोर्ड परीक्षाओं, आंतरिक मूल्यांकन और पिछले परीक्षा रिकॉर्ड के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा शिक्षा विभाग ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी कर दिया है। छात्रों का मूल्यांकन उनकी प्री-बोर्ड परीक्षाओं, आंतरिक मूल्यांकन और पिछले परीक्षा रिकॉर्ड के आधार पर किया जाएगा। दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाओं के अंकों पर विचार किया जाएगा। वहीं जो छात्र प्री-बोर्ड परीक्षा में उपस्थित नहीं हो सके, उनके लिए नौवीं कक्षा की परीक्षाओं में प्राप्त अंकों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2021: जुलाई के दूसरे हफ्ते में जारी होगा रिजल्ट, पढ़िए पूरी खबर
विज्ञापन
बारहवीं कक्षा के लिए दसवीं की बोर्ड परीक्षा में उच्चतम स्कोरिंग थ्योरी विषय से 30 प्रतिशत अंक और ग्यारहवीं कक्षा में विशेष विषय में थ्योरी भाग और अन्य से 40 प्रतिशत अंक आंतरिक मूल्यांकन के लिए लिए जाएंगे। यानी कि बारहवीं कक्षा का रिजल्ट दसवीं और ग्यारहवीं कक्षा के अंकों के आधार पर बनेगा। 30 फीसदी अंक बारहवीं के प्री बोर्ड परीक्षाओं से लिए जाएंगे। बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 31 जुलाई तक जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-एनआईओएस: कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए घोषित की मूल्यांकन नीति, ऐसे तैयार होगा परिणाम
अगर कोई विद्यार्थी आंतरिक मूल्यांकन के नंबरों से संतुष्ट नहीं है, तो वह फिर से परीक्षा दे सकता है। ऐसे विद्यार्थियों के लिए 10 अगस्त से लेकर 20 सितंबर के बीच विशेष परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। त्रिपुरा सरकार ने 19 जून को दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। कोरोना वायरस की वजह से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था।
कमेंट
कमेंट X