फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIOS Class 10, 12 Result Calculation Criteria Released, Know How will 10th 12th students Get Marks

एनआईओएस: कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए घोषित की मूल्यांकन नीति, ऐसे तैयार होगा परिणाम

Tue, 06 Jul 2021 01:37 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 06 Jul 2021 01:37 PM IST
सार

पिछले वर्ष के अंकों और असाइनमेंट (टीएमए) में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर कक्षा बारहवीं का परिणाम घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
NIOS Class 10, 12 Result Calculation Criteria Released, Know How will 10th 12th students Get Marks
NIOS - फोटो : प्रिंट शॉर्ट

विस्तार

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) ने परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा के बाद अब परिणामों की गणना के लिए मानदंड नीति जारी की है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने दस दिनों के भीरत कक्षा दसवीं और बारहवीं का परिणाम तैयार करने के लिए मूल्यांकन नीति की जारी करने का आदेश दिया था। जिसके बादा एनआईओएम ने सोमवार को पिछले वर्ष के प्रदर्शन और शिक्षकों द्वारा चिह्नित असाइनमेंट (टीएमए) में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर परिणाम तैयार करने का फैसला किया है। वहीं कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए 31 जुलाई तक नतीजों की घोषणा करने का भी निर्णय लिया है।

विज्ञापन

ऐसे तैयार होगा कक्षा दसवीं और बारहवीं का परिणाम

चार या उससे अधिक विषयों में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों का परिणाम सबसे अधिक अंक वाले तीन विषयों के आधार पर तैयार किया जाएगा। वहीं दो या तीन विषयों में उत्तीर्ण होने वालों का रिजल्ट दो विषयों में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर जारी होगा। केवल एक विषय में उत्तीर्ण होने वालों को एनआईओएस, पिछली तीन सार्वजनिक परीक्षाओं के औसत अंकों के आधार पर परिणाम देगा। वहीं पहली बार एनआईओएस परीक्षा में बैठने वाले छात्रों का परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन के आधार पर तैयार परिणाम से असंतुष्ट छात्रों को मिलेगा परीक्षा देने का मौका

यदि कोई छात्र एनआईओएस द्वारा निर्धारित मूल्यांकन मानदंड के आधार पर उन्हें दिए गए अंकों से संतुष्ट नहीं होगा, तो उन्हें बाद में ऑन-डिमांड मोड में परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। जो लोग बाद के चरण में लिखित परीक्षा का विकल्प चुनते हैं, उनके लिए लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों को अंतिम माना जाएगा।

विज्ञापन

जल्द जारी होगा 1.75 लाख विद्यार्थियों का परिणाम

इस वर्ष एनआईओएस परीक्षा के लिए 1.75 लाख से भी अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से जून में प्रस्तावित परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया गया था। अब एनआईओएम जल्द ही मूल्यांकन नीति के आधार पर छात्रों का परीणाम घोषित करने जा रही है।

यह भी पढ़ें -  NTA NEET 2021: जल्द आ सकता है फैसला, एनटीए आज शिक्षा मंत्री को सौंप सकता है रिपोर्ट 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed