{"_id":"60e4018b8ebc3ebf4b42f98f","slug":"up-board-10th-result-2021-date-upmsp-class-10-result-to-be-declared-in-second-week-of-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2021: जुलाई के दूसरे हफ्ते में जारी होगा रिजल्ट, पढ़िए पूरी खबर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2021: जुलाई के दूसरे हफ्ते में जारी होगा रिजल्ट, पढ़िए पूरी खबर
Tue, 06 Jul 2021 12:42 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:42 PM IST
सार
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जुलाई के दूसरे हफ्ते में दसवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर सकती है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
UP Board 10th Result 2021: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जुलाई के दूसरे हफ्ते में दसवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर सकती है। सूबे के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने हाल ही में घोषणा की थी कि यूपी बोर्ड जुलाई के दूसरे सप्ताह में दसवीं का परिणाम घोषित करेगा। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से दसवीं कक्षा के परिणाम जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। सूबे के शिक्षा मंत्री के पूर्व बयान के आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं कि जुलाई के दूसरे हफ्ते में दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो सकता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा: आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्द भरें फॉर्म
विज्ञापन
रिजल्ट के जारी होने के बाद विद्यार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से यूपी बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास करने की घोषणा की थी। दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन पद्धति के जरिए ही इस साल पास किया जाएगा। दसवीं कक्षा का रिजल्ट छात्रों द्वारा पिछली कक्षाओं में प्राप्त नंबरों के आधार पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-आंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली: स्नातक पाठ्यक्रम में 12 जुलाई से दाखिला, मेरिट के आधार पर मिलेगा दाखिला
सूबे के शिक्षा मंत्री व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का कहना था कि दसवीं कक्षा के रिजल्ट नौवीं और दसवीं में विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगा। नौवीं कक्षा के अंकों की वेटेज 50 फीसदी होगी और 50 फीसदी वेटेज विद्यार्थियों द्वारा दसवीं के प्री-बोर्ड परीक्षाओं में प्राप्त अंकों की होगी। इस आधार पर दसवीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
ऐसे चेक कर सकेंगे दसवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- यहां होमपेज पर ही आपको 10वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
-दसवीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।
कमेंट
कमेंट X