{"_id":"5cf8a461bdec22073965076a","slug":"tripura-12th-board-tbse-result-2019-declared-click-here-to-check","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TBSE Board 12th Result 2019: आर्ट्स में 79.05 फिसदी और कॉमर्स में 78.13 फीसदी छात्र पास","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
TBSE Board 12th Result 2019: आर्ट्स में 79.05 फिसदी और कॉमर्स में 78.13 फीसदी छात्र पास
Thu, 06 Jun 2019 11:37 AM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
TBSE 12th Result 2019: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) ने आज आर्ट्स और कॉमर्स कक्षा 12वीं (उच्चतर माध्यमिक) परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। त्रिपुरा 12वीं कला और वाणिज्य परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर आज सुबह 9:45 बजे घोषित कर दिया गया है। बोर्ड ने 21 मई को कक्षा 12वीं के विज्ञान परिणामों की घोषणा की थी और अब आर्ट्स और कॉमर्स के लिए कक्षा 12वीं के परिणाम त्रिपुरा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tbse.in पर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि आर्ट्स में 79.05 फीसदी और कॉमर्स में 78.13 फीसदी छात्र पास हुए हैं। एचएस परिणाम के अलावा, त्रिपुरा बोर्ड आज 2019 परीक्षा के लिए मदरसा फाजिल रिजल्ट भी जारी करेगा। मीडिया रिपोट्स के अनुसार त्रिपुरा बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम को 09 जून को जारी करने की संभावना है।
विज्ञापन
वहीं विज्ञान वर्ग के TBSE परीक्षा परिणाम 21 मई को जारी किया गया था। साइंस स्ट्रीम में 3358 छात्रों ने पंजीकरण कराया था और सभी छात्र उपस्थित हुए थे। इस वर्ष नियमित छात्रों के लिए कुल 2987 छात्र उत्तीर्ण हुए और 88.95 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। नीलांजन देब साइंस स्ट्रीम में 485 अंकों के साथ राज्य के टॉपर थे। अपने परीक्षा परिणाम को देखने के लिए नीचे दिए गए नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
TBSE 12th Result 2019: कैसे करें चेक-
चरण 1. सबसे पहले त्रिपुरा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tbse.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर दिए गए त्रिपुरा 12वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: एक नया पृष्ठ खुल जाएगा उसमें अपने परीक्षा पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
चरण 4: अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5: आपका त्रिपुरा 12वीं परिणाम एक नए पृष्ठ में दिखाई देगा।
चरण 6: उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
TBSE 12th Result 2019 को डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड।

कमेंट
कमेंट X