{"_id":"5e29170f8ebc3e4b58684b5b","slug":"top-government-colleges-of-prayagraj-universities-and-educational-institutions-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा और शिक्षा का संगम है प्रयागराज, जानें प्रमुख शैक्षिक संस्थानों के बारे में","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
श्रद्धा और शिक्षा का संगम है प्रयागराज, जानें प्रमुख शैक्षिक संस्थानों के बारे में
Thu, 23 Jan 2020 07:49 PM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Thu, 23 Jan 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक शहरों में से एक है। यह शहर दो वजहों से ज्यादा मशहूर है। पहली वजह तो ये कि यहां पर तीन नदियों का संगम है। इस संगम को त्रिवेणी संगम कहा जाता है। यहां पर तीन नदियां गंगा, यमुना और सरस्वती का मिलन होता है, जिसमें सरस्वती नदी अब अदृश्य है। इसी संगम पर हर 6 साल में अर्धकुंभ और बारह साल में कुंभ का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं है, प्रयागराज अपने शिक्षा संस्थानों को लेकर भी प्रसिद्ध रहा है। यहां स्थित इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मोतीलाल नेहरू, हरिवंश राय बच्चन, मदन मोहन मालवीय जैसी महान हस्तियों ने शिक्षा प्राप्त की है। यह कुंभ देश में ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध है। प्रयागराज में राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण कार्यालय स्थित हैं। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक मुख्यालय भी प्रयागराज में ही बनाए गए हैं। शहर का प्राचीन नाम भी 'प्रयाग' या 'प्रयागराज' था। फिर इसे बदलकर इलाहाबाद किया गया। अब वापस इसे प्रयागराज नाम दे दिया गया है।
विज्ञापन
प्रयागराज के प्रमुख शिक्षण संस्थान निम्नलिखित हैं :
1- हरीश-चन्द्र अनुसंधान संस्थान
वेबसाइट लिंक : hri.res.in
2- मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इलाहाबाद
वेबसाइट लिंक : mnnit.ac.in
3- भारतीय सूचना-प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद
वेबसाइट लिंक : iiita.ac.in
4- गोविन्द बल्लभ पन्त सामाजिक विज्ञान संस्थान
वेबसाइट लिंक : gbpssi.in
5- उत्तर प्रदेश राजश्री टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, इलाहाबाद
वेबसाइट लिंक : uprtou.ac.in
6- इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय
वेबसाइट लिंक : alldstateuniversity.org
7- इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय
वेबसाइट लिंक : allduniv.ac.in
आईएएस और पीसीएस की कोचिंग के लिए लोकप्रिय है प्रयागराज -
- यहां पर सिविल परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों का तांता लगा रहता है।
- कई बार इस शहर ने आईएएस जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में टॉपर दिए हैं।
- इस शहर को सिविल सेवा की तैयारी करने वालों का केंद्र कहना गलत नहीं होगा।
- यहां पर हजारों की संख्या में विभिन्न सरकारी भर्ती परीक्षाओं और इंजीनियरिंग व मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग संस्थान खुले हुए हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X