फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   top government colleges of Prayagraj, universities and educational institutions in Uttar Pradesh

श्रद्धा और शिक्षा का संगम है प्रयागराज, जानें प्रमुख शैक्षिक संस्थानों के बारे में

Thu, 23 Jan 2020 07:49 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Thu, 23 Jan 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
top government colleges of Prayagraj, universities and educational institutions in Uttar Pradesh

प्रयागराज उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक शहरों में से एक है। यह शहर दो वजहों से ज्यादा मशहूर है। पहली वजह तो ये कि यहां पर तीन नदियों का संगम है। इस संगम को त्रिवेणी संगम कहा जाता है। यहां पर तीन नदियां गंगा, यमुना और सरस्वती का मिलन होता है, जिसमें सरस्वती नदी अब अदृश्य है। इसी संगम पर हर 6 साल में अर्धकुंभ और बारह साल में कुंभ का आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन


लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं है, प्रयागराज अपने शिक्षा संस्थानों को लेकर भी प्रसिद्ध रहा है। यहां स्थित इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मोतीलाल नेहरू, हरिवंश राय बच्चन, मदन मोहन मालवीय जैसी महान हस्तियों ने शिक्षा प्राप्त की है। यह कुंभ देश में ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध है। प्रयागराज में राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण कार्यालय स्थित हैं। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक मुख्यालय भी प्रयागराज में ही बनाए गए हैं। शहर का प्राचीन नाम भी 'प्रयाग' या 'प्रयागराज' था। फिर इसे बदलकर इलाहाबाद किया गया। अब वापस इसे प्रयागराज नाम दे दिया गया है।
विज्ञापन


प्रयागराज के प्रमुख शिक्षण संस्थान निम्नलिखित हैं :

1- हरीश-चन्द्र अनुसंधान संस्थान
वेबसाइट लिंक : hri.res.in

2- मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इलाहाबाद
वेबसाइट लिंक : mnnit.ac.in

3- भारतीय सूचना-प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद
वेबसाइट लिंक : iiita.ac.in

4- गोविन्द बल्लभ पन्त सामाजिक विज्ञान संस्थान
वेबसाइट लिंक : gbpssi.in

5- उत्तर प्रदेश राजश्री टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, इलाहाबाद
वेबसाइट लिंक : uprtou.ac.in

6- इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय
वेबसाइट लिंक : alldstateuniversity.org

7- इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय
वेबसाइट लिंक : allduniv.ac.in

आईएएस और पीसीएस की कोचिंग के लिए लोकप्रिय है प्रयागराज - 

  • यहां पर सिविल परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों का तांता लगा रहता है। 
  • कई बार इस शहर ने आईएएस जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में टॉपर दिए हैं। 
  • इस शहर को सिविल सेवा की तैयारी करने वालों का केंद्र कहना गलत नहीं होगा। 
  • यहां पर हजारों की संख्या में विभिन्न सरकारी भर्ती परीक्षाओं और इंजीनियरिंग व मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग संस्थान खुले हुए हैं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed