फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSEE Engineering Colleges: Check Here The List of Top Engineering Colleges Under UPSEE

UPSEE के अंतर्गत आने वाले टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज, क्रैश कोर्स के लिए आज ही आवेदन करने पर मिलेगी विशेष छूट

Thu, 02 Jul 2020 08:29 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Thu, 02 Jul 2020 08:29 AM IST
विज्ञापन
UPSEE Engineering Colleges: Check Here The List of Top Engineering Colleges Under UPSEE
यूपीएसईई टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की सूची
क्या आप टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अत्यधिक रुचि रखते हैं? क्या चारों तरफ टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हो रहे परिवर्तन से आप उत्साहित होते हैं? अगर हां, तो आपको टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करनी चाहिए। इसके लिए डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी सबसे बेहतरीन संस्थानों में से एक है। इसमें प्रवेश के लिए आपको यूपीएसईई (उत्तर प्रदेश स्टेट एंट्रेंस एग्जाम) की परीक्षा पास करनी होती है। और अगर आपने बारहवीं की पढ़ाई फीजिक्स व मैथ्स विषय के साथ की है तो आप इस परीक्षा में बैठ सकते हैं।
विज्ञापन

यूपीएसईई (UPSEE) के तहत आने वाले बेहतरीन संस्थानः

एमएमएमयूटी, गोरखपुर-

साल 1962 में स्थापित मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज को साल 2013 में पुनः मदन मोहन मालवीय टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय के रुप में स्थापित किया गया। 202 फैकल्टी मेम्बर द्वारा स्थापित यह विश्वविद्यालय गोरखपुर में स्थित है।
विज्ञापन

उपलब्ध कोर्स-

  • सिविल इंजीनियरिंग, मेकैनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, फीजिक्स ऐंड मैटेरियल साइंस, ह्यूमैनिटीज एंड मैनेजमेंट साइंस, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड कंप्यूटर ऐप्लीकेशन, केमिस्ट्री ऐंड एनवायरमेंट साइंस ऐंड मैथेमेटिक्स ऐंड साइंटिफिक कंप्युटिंग।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इन कोर्सेस में एडमिशन यूपीएसईई के स्कोर द्वारा लिया जाता है।
  • यहां से अधिकतम सैलेरी पैकेज 38 लाख प्रतिवर्ष प्राप्त हो चुका है वहीं औसत सालाना पैकेज 4.5 लाख प्रतिवर्ष।
  • यहां पर ढेरों गेम, स्पोर्ट्स, कल्चरल क्लब, टेक्निकल क्लब एनएसएस आदि प्रदान किए जाते हैं।
  • यहां पर छात्रों को बेहतरीन लाइब्रेरी, आईटी रिसोर्स सेंटर, हॉस्टल, गेस्ट रूम आदि की सुविधा युनिवर्सिटी कैम्पस में ही प्रदान किया जाता है।

इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग ऐंड टेक्नोलॉजी, लखनऊ-

साल 1984 में स्थापित आईईटी लखनऊ एक बेहतरीन सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज है। यह एकेटीयू के अंतर्गत आने वाले सबसे प्रसिद्ध इंजीनियरिंग कॉलेज में से एक है। यह प्रारंभ में लखनऊ यूनिवर्सिटी और फिर यूपीटीयू से संबद्ध था। वर्तमान में ये एकेटीयू के अंतर्गत आता है। यहां से बीटेक करने के पूर्व आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

उपलब्ध कोर्स-

  • यहां पर बीटेक में एडमिशन यूपीएसईई के स्कोर द्वारा होता है।
  • यहां के बीटेक कोर्स के तहत कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, बायो टेक्नॉलजी, केमिकल इंजीनियरिंग, मेकैनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग कोर्स आते हैं।
  • यहां पर प्लेसमेंट के लिए मुख्य रूप से एनईसी, ऑरिगो, टाटा केमिकल्स, एक्सीमस, इंडियामार्ट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स आदि कंपनियां आती हैं।
  • यहां के कुछ प्रसिद्ध एलुमिनाई हैं सृजन पाल सिंह, भूपेन्द्र कुमार, निखिल प्रताप आदि।

बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग ऐंड टेक्नॉलजी (बीआईईटी), झांसीः

बीआईईटी झांसी उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत आने वाला एक प्रसिद्ध कॉलेज है। यह साल 1986 में स्थापित किया गया था। यह राज्य का सबसे पुराना इंजीनियरिंग कॉलेज है।

उपलब्ध कोर्स-

  • यहां पर बीटेक में एडमिशन यूपीएसईई के स्कोर द्वारा होता है।
  • यहां के बीटेक कोर्स के तहत कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी, इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, मेकैनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कोर्स आते हैं।
  • यहां पर प्लेसमेंट के लिए मुख्य रूप से न्यूजेन, टीसीएस, ऑप्टम, ईपीएएम, विप्रो, एक्स्ट्रा मार्क्स, प्रिस्टीन केयर, क्रोन जे, इंडियामार्ट आदि कंपनियां आती हैं।
  • यहां के कुछ प्रसिद्ध एलुमिनाई हैं राहुल लखमानी (स्काईफाई), नवनीत कुमार (कूपन देखो), आलोक कौशल आदि।

केएनआईटी, सुल्तानपुर

कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी एक मुक्त टेक्नीकल इंस्टीट्यूट है जिसकी स्थापना फैकल्टी ऑफ टेक्नॉलजी के रूप में साल 1976 में कमला नेहरू मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा की गई थी। यह उत्तर प्रदेश के सबसे बेहतरीन इंजीनियरिंग कॉलेज में से एक है.

उपलब्ध कोर्स

  • कंप्यूटर साइंस ऐंड इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नॉलजी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मेकैनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, व इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग।
  • यहां पर एडमिशन यूपीएसईई के द्वारा होता है।
  • अधिकतम सैलेरी पैकेज 4.5 लाख रु. प्रतिवर्ष तो वहीं औसत वार्षिक पैकेज 3.5 लाख रु. प्रतिवर्ष है।

जेएसएस एकेडमी ऑफ टेक्नीकल एजूकेशन, नोएडा-

साल 1998 में बनी जेएसएस एकेडमी ऑफ टेक्नीकल एजूकेशन में देश के हर कोने से छात्र अपनी पढ़ाई के लिए आते हैं। यहां पर बेहतरीन टेक्नीकल शिक्षा के साथ छात्रों के लिए ढेरों टेक्नीकल प्रोग्राम आयोजित कराए जाते हैं। यहां पर एडमिशन लेने के लिए निम्न बातें ध्यान में रखनी चाहिए-
यहां पर बीटेक में एडमिशन यूपीएसईई स्कोर पर आधारित होता है।

उपलब्ध कोर्स-

  • कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग,सिविल इंजीनियरिंग, इंफार्मेशन टेक्नॉलजी, इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, मेकैनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड इंस्ट्रुमेंटेशन
  • अधिकतम सैलेरी 8 लाख प्रतिवर्ष व औसत सैलरी 3 लाख प्रतिवर्ष है।

गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ऐंड टेक्नॉलजी, ग्रेटर नोएडाः

यह एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज है जो कि एकेटीयू से संबद्ध है। इसकी स्थापना साल 1999 में ग्रेटर नोएडा में हुई थी। यहां पर 270 फैकल्टी मेम्बर हैं जो कि छात्रों की पढ़ाई सुनिश्चित करते हैं।

 उपलब्ध कोर्स

  • इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस ऐंड इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, मेकैनिकल इंजीनियरिंग, बायोसाइंस ऐंड बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर ऐंड डिजाइन, बिजनेस, फाइनेंस ऐंड कामर्स, लिबरल एजूकेशन, बेसिक ऐंड एप्लाइड साइंस, हॉस्पिटैलिटी ऐंड टूरिज्म, मीडिया ऐंड कम्युनिकेशन स्टडीज, एग्रीकल्चर ऐंड लॉ।
  • यूपीएसईई व जीईईई के तहत होता है एडमिशन।
  • अधिकतम सैलेरी 6 लाख प्रतिवर्ष व औसत सैलरी 3 लाख प्रतिवर्ष है।

कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद-

कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना साल 2004 में हुई थी। इन सारे कॉलेज में यह सबसे नया व सबसे कम कोर्स प्रदान करने वाला कॉलेज है। लेकिन पिछले कई सालों में इस कॉलेज से हुए प्लेसमेंट ने इसे एकेटेयू के बेहतरीन कॉलेज की लिस्ट में पहुंचाया है।

उपलब्ध कोर्स-

  • बीटेक में एडमिशन जेईई मेन व यूपीएसईई के स्कोर द्वारा होता है।
  • बीटेक में सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी, इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, और मेकैनिकल इंजीनयरिंग कोर्स कराए जाते हैं।
  • प्लेसमेंट के लिए यहां पर ऑप्टीमस, डाटानोवा, डैफोडिल, एचपी, टीसीएस, ऐंग्लो ईस्टर्न, इंडियामार्ट, लीवे हर्ट्ज आदि।
  • यहां अनेको आईएस, गेट, कैट व स्वउद्दमी एलुमिनाई हैं।

अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद

एकेजीईसी के नाम से भी प्रसिद्ध इस कॉलेज की स्थापना साल 1998 में हुई थी। हालही में यहां पर बिग डॉटा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट सेंटर और ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर रिसर्च ऐंड डेवलेपमेंट लैब की स्थापना हुई है।

उपलब्ध कोर्स-

  • यहां पर बीटेक में एडमिशन यूपीएसईई के स्कोर द्वारा होता है।
  • यहां के बीटेक कोर्स के तहत कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग,सिविल इंजीनियरिंग, इंफार्मेशन टेक्नॉलजी, इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, मेकैनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग कोर्स आते हैं।
  • यहां पर प्लेसमेंट के लिए मुख्य रूप से नरागो, इंफोसिस, लावा, सैमसंग, सिंटेल, ओएसएस क्यूब, सेंट गोबेन, नेक्सस टाइमेक्स, टेलेक्सो, बिरला सॉफ्ट आदि कंपनियां आती हैं।
  • यहां से अनेको स्वउद्दम प्रारम्भ हुए हैं जैसे एडु ड्राइव, गुड़िया थ्रेडबॉल आदि।

जीएलए इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग ऐंड टेक्नॉलोजी

जीएलए युनिवर्सिटी से संबंद्ध जीएलए इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग ऐंड टेक्नॉलजी वर्तमान समय के सबसे बेहतरीन प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक है। यह कोर इंजीनियरिंग के सभी क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट शिक्षा के लिए जाना जाता है।

उपलब्ध कोर्स-

  • कंप्यूटर इंजीनियरिंग ऐंड ऐप्लीकेशन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड कम्युनिकेशन, मेकैनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग।
  • प्लेसमेंट- टीसीएस, विप्रो, सैमसंग, एचसीएल, एल&टी, आदि।
  • छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न क्लब भी उपलब्ध हैं।

मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग ऐंड टेक्नॉलजी

मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग ऐंड टेक्नॉलजी उत्तर प्रदेश के बेहतरीन निजी कॉलेज में से एक है। यहां पर बेहतरीन टेक्नीकल शिक्षा व छात्रों को पढ़ाई का सर्वोत्तम माहौल उपलब्ध कराया जाता है।

उपलब्ध कोर्स-

  • सिविल इंजीनियरिंग, कंप्युटर साइंस ऐंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मेकैनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इनफॉर्मेशन टेक्नॉलजी, थर्मल इंजीनियरिंग ऐंड केमिकल इंजीनियरिंग।
  • यूपीएसईई के द्वारा एडमिशन होता है।
  • अधिकतम सैलरी 3.5 लाख प्रतिवर्ष व औसत सैलरी 1.5 लाख प्रतिवर्ष है।
  • छात्रों के विकास के लिए यहां पर कई क्लब व कमेटी उपलब्ध है।

श्री राममूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ऐंड टेक्नॉलजी, बरेली

एसआरएमएस इंजीनियरिंग ऐंड टेक्नीकल कॉलेज एक सेल्फ फंडिंग इंस्टीट्यूट है। इसकी स्थापना साल 1996 में हुई थी।

उपलब्ध कोर्स-

  • कंप्यूटर साइंस ऐंड इंजीनियरिंग, मेकैनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नॉलजी ऐंड फार्मेसी।
  • यूपीएसईई के आधार पर एडमिशन होता है।
  • अधिकतम सैलेरी 8 लाख रु. प्रतिवर्ष व औसत सैलरी 3.5 लाख रु. प्रतिवर्ष है।
  • अगर आप भी यूपीएसईई के द्वारा इंजीनयिरिंग करना चाहते हैं तो ये कॉलेज आपकी लिस्ट में जरूर होने चाहिए।
उम्मीदवारों के लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए Safalta.com एक महीने का क्रैश कोर्स लाया है। जिसके नए बैच की शुरुआत 2 जुलाई से हो रही है। अभ्यर्थी इस क्रैश कोर्स में दाखिले के जरिए UPSEE परीक्षा में सफलता पाकर विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला ले सकते हैं।

अमर उजाला के पाठकों के लिए छूट

UPSEE क्रैश कोर्स की फीस सिर्फ 4,999 रुपये रखी गई है। अमर उजाला के पाठकों को इस कोर्स की फीस पर 1000 रुपये की छूट ऑफर की जा रही है। यह छूट पहले 100 एडमिशन के लिए ही उपलब्ध है। इस मौके को अपने हाथ से जाने न दें और अभी इस कोर्स में दाखिला लें । उम्मीदवारों को 1250 रुपये की छूट पाने के लिए पाठकों को UPSEE1250 कूपन कोड  का उपयोग करना होगा।

इस नए कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए विजिट करें- https://bit.ly/38cfBFr
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed