फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Top 10 best Management BBA MBA institute of Asia, IIM Calcutta number one in India

ये हैं एशिया के टॉप 10 प्रबंधन संस्थान, जानें भारत में किसे मिला पहला स्थान

Tue, 29 Oct 2019 09:11 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 29 Oct 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
Top 10 best Management BBA MBA institute of Asia, IIM Calcutta number one in India
सांकेतिक तस्वीर

हाल ही में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन संस्थानों की सूची जारी हुई है। इसमें भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता (IIM Calcutta) को देश में पहला और दुनिया में 17वां स्थान मिला है। इस सूची में आईआईएम कलकत्ता पिछले साल के मुकाबले इस साल छह स्थान ऊपर आ गया है। यह सूची फाइनेंशियल टाइम्स (Financial Times Ranking) द्वारा जारी की गई है।

विज्ञापन


फाइनेंशियल टाइम्स रैंकिंग के आधार पर हम यहां आपको एशिया के टॉप 10 प्रबंधन संस्थानों के बारे में बता रहे हैं। साथ ही ये भी जानें की यह रैंकिंग किन मानकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इस बारे में आगे पढ़ें।

विज्ञापन

इन मानकों पर दी गई रैंकिंग

  • दुनियाभर के प्रबंधन संस्थानों को यह रैंकिंग जिन मानकों के आधार पर दी गई है, वे हैं -
  • छात्रों को मिलने वाली सैलरी
  • पिछले सालों की तुलना में सैलरी में होने वाली बढ़ोतरी
  • करियर का विकास
  • अंतरराष्ट्रीय शिक्षकों की भागीदारी
  • अंतरराष्ट्रीय बोर्ड सदस्यों की भागीदारी
  • महिला शिक्षकों की संख्या
  • संस्थान में छात्र-छात्राओं के बीच का लिंगानुपात
  • कोर्स पूरा होने के तीन महीने के अंदर छात्र के नौकरी पाने की क्षमता
  • पूर्व छात्रों द्वारा पाया गया मुकाम
  • कोर्स की फीस
  • छात्रों की संख्या व इंटर्नशिप
  • अंतरराषट्रीय छात्रों की संख्या

ये भी पढ़ें: डॉक्टरों पर चौंकाने वाला खुलासा, ऐसी है विदेश से MBBS पढ़कर भारत लौटने वालों की स्थिति

FT Ranking 2019: ये हैं एशिया के टॉप 10 बिजनेस स्कूल

संस्थान का नाम                            देश
शंघाई जिआओ टॉन्ग यूनिवर्सिटी       चीन
आईआईएम कलकत्ता                   भारत
आईआईएम अहमदाबाद                भारत
तोंग्जी यूनि. इको. एंड मैनेजमेंट        चीन
आईआईएम बैंगलोर                      भारत
एसेका स्कूल ऑफ मैनेजमेंट            चीन
एचकेयूएसटी बिजनेस स्कूल            चीन
सिंगापुर मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी        सिंगापुर
नशनल चेंगजी यूनिवर्सिटी            ताइवान
नेशनल सन यत्सेन यूनिवर्सिटी        ताइवान

ये भी पढ़ें: एमबीए की प्रवेश परीक्षा में होगी नेगेटिव मार्किंग

इस रैंकिंग के बारे में आईआईएम कलकत्ता के प्रोफेसर प्रशांत मिश्रा ने कहा कि 'समय के साथ हमारे पाठ्यक्रम के अंतरराष्ट्रीयकरण और दुनिया भर से चुने हुए शिक्षकों के कारण हम उद्योग की आधुनिक जरूरतों को पूरा करने में सफल हो सके हैं। इस कारण हमने अलग-अलग क्षेत्रों में जिम्मेदार और नैतिक नेतृत्व तैयार किए हैं। इस रैंकिंग के जरिए हमें दुनिया के अन्य शीर्ष बिजनेस स्कूलों के साथ नजदीकी संपर्क स्थापित करने में मदद मिलेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed