फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   There will be negative marking in mba exam

एमबीए की प्रवेश परीक्षा में होगी नेगेटिव मार्किंग

Sat, 26 Oct 2019 06:36 AM IST
संजीव कुमार झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 26 Oct 2019 06:36 AM IST
विज्ञापन
There will be negative marking in mba exam
demo pic

अंबेडकर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में एमबीए प्रोग्राम में दाखिला प्रवेश परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रवेश परीक्षा में कुल 60 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। सही उत्तर पर चार अंक और गलत पर एक अंक कट जाएगा। लिखित प्रवेश परीक्षा में से चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू और निबंध लेखन में भाग लेना होगा। 45 मिनट के निबंध लेखन में एक विषय पर पांच सौ शब्दों में लिखना पड़ेगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक, स्कूल ऑफ बिजनेस पब्लिक पॉलिसी एंड सोशल इंटरप्रिन्योरशिप की ओर से शैक्षणिक सत्र 2020-2022 के तहत एमबीए प्रोग्राम में दाखिला आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एमबीए प्रोग्राम में दाखिला सीट आईआईएम की ओर से आयोजित होने वाले कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट 2019) की मेरिट और विश्वविद्यालय की अपनी प्रवेश परीक्षा की मेरिट से मिलेगी। हालांकि छात्र कैट के साथ-साथ विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में भी भाग ले सकते हैं, यानी दोनों प्रवेश परीक्षाओं की मेरिट के आधार पर सीट मिल सकती है।
विज्ञापन


मेरिट लिस्ट में लिखित परीक्षा का वेटेज 60 फीसदी, पर्सनल इंटरव्यू का वेटेज 25 फीसदी और निबंध लेखन का दस फीसदी वेटेज मिलेगा। इसके अलावा एक साल के अनुभव का पांच फीसदी वेटेज रहेगा। प्रवेश परीक्षा 23 फरवरी और पर्सनल इंटरव्यू और निबंध लेखन मार्च के दूसरे हफ्ते में होगा। इसके अलावा जुलाई 2020 में शैक्षणिक सत्र शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed