Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   TN to launch expansion of Rs 1,000 dole to college students on Sep 25, Revanth Reddy to take part

Education: इस राज्य के युवाओं को तोहफा! कॉलेज जाने वालों को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये; आज से शुरू होगी स्कीम

Thu, 25 Sep 2025 12:14 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 25 Sep 2025 12:14 PM IST
सार

Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार 25 सितंबर से कॉलेज छात्रों को 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता देना शुरू करेगी। इस योजना में रेवंत रेड्डी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
TN to launch expansion of Rs 1,000 dole to college students on Sep 25, Revanth Reddy to take part
सीएम एमके स्टालिन - फोटो : PTI

विस्तार

CM MK Stalin: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य सरकार 25 सितंबर से कॉलेज जाने वाले छात्रों के लिए मासिक 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता योजना शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि उनके तेलंगाना समकक्ष रेवंत रेड्डी इस योजना में भाग लेने के लिए तैयार हैं।

Trending Videos

रेवंत रेड्डी भी शामिल

मुख्यमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "हम तमिलनाडु में मानते हैं कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का सही पैमाना है। द्रविड़ मॉडल के माध्यम से, हमारी सरकार इस विश्वास को कार्य में परिवर्तित कर रही है।

उन्होंने कहा हम जिस कार्यक्रम यानी "शिक्षा में तमिलनाडु उत्कृष्टता" कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे हैं, ये हमारी पुधुमाई पेन और तमिल पुधलवन योजनाओं के विस्तार का भी प्रतीक होगा, मैं तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी का दिल से स्वागत कर रहा हूं। उनकी उपस्थिति इस शिक्षा उत्सव में गर्व और ऊर्जा भर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के लिए 1,000 की वित्तीय सहायता  

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं हमारे प्रतिभाशाली छात्रों से मिलने और उनकी ऊर्जा और आकांक्षाओं को साझा करने के लिए भी उतना ही उत्सुक हूं।"

पुधुमाई पेन और तमिल पुधलवन क्रमशः कॉलेज जाने वाली महिलाओं और पुरुषों के लिए योजनाएं हैं।

दोनों योजनाओं के तहत लाभार्थियों को प्रति माह 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। तमिलनाडु के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा ने हैदराबाद में रेड्डी से मुलाकात की और उन्हें इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed